{"_id":"6033f0f28ebc3ee96c5de9ee","slug":"no-water-in-berinag-pithoragarh-news-hld415775753","type":"story","status":"publish","title_hn":"राईआगर में विगत एक वर्ष से पानी नहीं आने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राईआगर में विगत एक वर्ष से पानी नहीं आने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश
विज्ञापन
राईआगर चौराहे के पास बने टैंक में पेयजल व्यवस्था करने की मांग को एसडीएम को ज्ञापन देते लोग।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। राईआगर चौराहे के पास बने टैंक में पिछले साल से पानी नहीं आ रहा है। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।
पूर्व प्रमुख रेखा भंडारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने ज्ञापन सौंपा। बताया कि राईआगर में बनी पानी की टंकी में पिछले साल से पानी नहीं आ रहा है।
इस कारण हल्द्वानी, गंगोलीहाट, चौड़मन्या, बेड़ीनाग, गणाई, सेराघाट आदि स्थानों को जाने वाले यात्रियों को दिक्कत हो रही है। जल संस्थान के अधिकारियों को कई बार सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसलिए समस्या न सुलझने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी भी दी।
इस मौके पर पूर्व विधायक नारायण राम आर्य, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दीपक नेवलिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भीम कुमार, अर्जुन भंडारी, नीमा भंडारी, मीना डोभाल, मोनिका कठायत आदि रहे। वहीं जल संस्थान के जेई महेश रौतेला ने कहा कि मेरे संज्ञान में मामला नहीं है। जल्दी ही टैंक में पानी दिया जाएगा।