फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No trace found of the teenager swept away in the Saryu River

Pithoragarh News: सरयू नदी में बहे किशोर का नहीं चला पता

Fri, 30 Oct 2026 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 30 Oct 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
No trace found of the teenager swept away in the Saryu River
पिथौरागढ़। घाट क्षेत्र के रामेश्वर में सरयू नदी में बहे 14 वर्षीय किशोर का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लग सका। एसडीआरएफ और पुलिस ने देर शाम तक सर्च अभियान चलाया लेकिन उसका पता नहीं चला। पुलिस के मुताबिक, शनिवार यानि आज भी सर्च अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

गंगोलीहाट विकासखंड के टिम्टा, चमडुंगरा निवासी 16 वर्षीय हर्षित गिरी उर्फ सुमित गिरी पुत्र नीरज गिरी बीते बृहस्पतिवार रामेश्वर के शिव मंदिर में चल रही भागवत कथा सुनने के लिए पहुंचा। इसी दौरान वह अपने तीन अन्य साथियों के साथ नहाने के लिए सरयू नदी में गया। नहाते समय वह नदी के तेज प्रवाह में बहकर लापता हो गया। पुलिस और एसडीआरएफ ने घटनास्थल पर पहुंचकर हर्षित की खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। दूसरे दिन शुक्रवार को भी टीम ने लापता किशोर की खोजबीन में सर्च अभियान चलाया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। देर शाम सर्च अभियान रोक दिया गया। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि किशोर की खोजबीन जारी है। शनिवार को फिर से सर्च अभियान चलाया जाएगा। वहीं समय बीतने के साथ परिजनों की चिंता भी बढ़ रही है। उसके लापता होने से परिजनों में कोहराम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed