{"_id":"6303acfb833f0627fa344afd","slug":"no-road-to-dharijoshi-village-pithoragarh-news-hld4731535106","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमार बुजुर्ग को डोली के सहारे 10 किमी दूर अस्पताल पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमार बुजुर्ग को डोली के सहारे 10 किमी दूर अस्पताल पहुंचाया
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के धारी जोशी गांव के बीमार बुजुर्ग को डोली से लाते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत धारी जोशी के लोगों ने पांच दिनाें से बीमार बुजुर्ग को डोली के सहारे 10 किमी दूर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग को जांच के बाद भर्ती कर लिया है। लोगों का कहना है कि पहाड़ पर स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव के साथ ही सड़कों की हालत भी बेहद खराब है। यहां पर डोली ही एंबुलेंस का काम करती है। सोमवार को भी डोली को एंबुलेंस बनाकर मरीज को अस्पताल पहुंचाया गया।
ग्राम पंचायत धारी जोशी में पांच दिन से बीमार 72 वर्षीय होशियार पुत्र लच्छी राम का मेडिकल स्टोर की दवा से इलाज चल रहा था लेकिन रविवार को सीने में दर्द और बुखार अधिक बढ़ गया। इस पर मनोज, दीपक, भरत, अशोक, मदन, बसंत, अनिल, पंकज, विक्रम, प्रकाश, किशन, पूरन, रवि ने सोमवार सुबह बीमार बुजुर्ग को डोली से अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें भर्ती कर लिया। ग्रामीणों को बुजुर्ग को डोली से अस्पताल लाने में करीब दो घंटे का समय लगा।
प्रधान लक्ष्मण कुमार ने बताया कि सड़क नहीं होने से 1500 की आबादी परेशान है। पूर्व में डुंगरा से धारी के लिए काटी गई सड़क ने मुसीबत और अधिक बढ़ा दी है। बारिश होने पर सड़क बंद हो जाती है। प्राइमरी पाठशाला धारी जोशी और जूनियर हाईस्कूल धारी जोशी में पढ़ने वाले बच्चों को सर्वाधिक दिक्कत का सामना करना पड़ता है।