{"_id":"6101a7258ebc3e5832769a03","slug":"no-more-doctor-in-didihat-pithoragarh-news-hld432715324","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर भड़का यूथ संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर भड़का यूथ संगठन
विज्ञापन
सीएचसी डीडीहाट।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोजाना हो रही अव्यवस्थाओं पर यूथ संगठन में आक्रोश हैं। यूथ संगठन ने रात के समय मरीजों और उनके साथ आ रहे तीमारदारों के साथ अस्पताल प्रबंधन के खराब व्यवहार की कड़ी आलोचना की है।
सीएचसी डीडीहाट पर यूथ संगठन के संरक्षक लवि कफलिया और योगेश कन्याल ने आरोप लगाते हुए कहा कि रात के समय अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को देखने के लिए डॉक्टर कई घंटों तक आते ही नहीं हैं।
नर्सें डॉक्टरों को फोन करके बुलाती हैं लेकिन डॉक्टर फोन पर ही मरीज को या तो रेफर कर देते हैं या दो से तीन घंटे के बाद मरीज को देखने के लिए आते हैं।
डीडीहाट अस्पताल में तैनात महिला चिकित्सक डॉ. हिमानी मेहरा ट्रेनिंग में देहरादून हैं। कई सालों से डॉक्टर राहुल रौतेला डीडीहाट में तैनात होने के बाद भी पिथौरागढ़ सीएमओ ऑफिस में संबद्ध हैं।
विज्ञापन
इस वजह से मरीजों को स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल पा रहा है। मामले में यूथ संगठन ने एसडीएम केएन गोस्वामी को पत्र सौंपकर रात और आपातकाल के समय अस्पताल में व्यवस्था सुधारने की मांग की है। एसडीएम ने इस मामले को गंभीर बताते हुए जांच की बात कही है।