फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No More Conection for Sever Line

मात्र 40 लोगों ने किया सीवर लाइन कनेक्शन के लिए आवेदन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
No More Conection for Sever Line
पिथौरागढ़ नगर में सीवर संयोजन के लिए खोदी गई सड़क। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। नगर की सड़कों के हॉटमिक्स करने से ठीक पहले सरकारी महकमों को सीवर लाइन में कनेक्शन देने की याद आई। नगर पालिका की ओर से हॉटमिक्स से पहले सीवर का कनेक्शन मुख्य लाइन से जोड़ने का फरमान जारी होते ही नगर की सड़कों को बेतरतीब ढंग से खोद दिया गया है।
विज्ञापन

सड़क के बीचोंबीच बिछी सीवर लाइन तक घर से पाइप बिछाने के लिए कई स्थानों पर रास्ते भी खोद दिए गए हैं। ऐसे में सड़क में यातायात तो बाधित हो ही रहा है राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। केवल 40 लोगों ने सीवर लाइन के लिए आवेदन किया है जब कि सड़कें कई जगहों पर खोदी गई हैं।
विज्ञापन

नगर में एक तरफ लोनिवि आंतरिक सड़क मार्गों को ठीक कर रहा तो दूसरी तरफ जल निगम की सीवर लाइन में सीवर संयोजन जोड़ने के लिए लोगों में होड़ लगी है। इसका जहां मन आ रहा है, वहां पालिका और लोनिवि की सड़क खोदने में लगा है। कोई दिन में तो कोई रात में सड़क खोद रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल निगम को भी सीवर लाइन बिछाने के लिए लंबे समय बाद शासन से धन ऐसे समय में मिला है जब लोनिवि को आंतरिक मार्गों में हॉटमिक्स का काम करना है। इसके बाद विभाग ने भी ठेकेदार की मदद से नगर में कई जगह बने सीवर चैंबरों को मार्क करना शुरू कर दिया था। पालिका ने नगर में सीवर संयोजन जोड़ने के लिए विज्ञापन निकाला।
इसके बाद लोगों ने सीवर संयोजन जोड़ने का काम शुरू तो किया, लेकिन पालिका से भी किसी ने भी कोई अनुमति नहीं ली। जल निगम के ईई आरएस धर्मशक्तू ने बताया कि करीब 40 आवेदन आ चुके हैं। करीब 42 लोगों को बिना अनुमति के संयोजन जोड़ने पर नोटिस भेजा है। कई लोगों ने बिना आवेदन के लोनिवि से एनओसी ले ली है। उन्होंने बताया कि लोनिवि को पत्र भेजा गया है।
जिसमें सीवर लाइन से घरेलू या व्यावसायिक सीवर संयोजन जोड़ने के लिए जल निगम या जल संस्था की विधिवत पर्ची मिलने तक उन्हें किसी भी तरह की एनओसी सड़क काटने के लिए न दें। उन्होंने बताया कि अभियान चलाकर बिना अनुमति के संयोजन जोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने बताया कि पांच हजार घरेलू और दस हजार व्यावसायिक दर है। पालिका के ईओ मनोज दास ने बताया कि नगर में सीवर लाइन से संयोजन जोड़ने के लिए लोग पालिका से अनुमति नहीं ले रहे हैं। इसलिए पालिका के रास्तों को खोदने वाले लोगों पर अभियान चलाकर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
बिना अनुमति खोद डाली लोनिवि की सड़क
पिथौरागढ़। लोनिवि के अधिकारियों ने बताया कि लोगों ने एक दूसरे की देखा-देखी सीवर लाइन में घरेलू कनेक्शन के लिए कई जगह सड़क खोद डाली है। कुछ लोग अनुमति ले रहे हैं और कुछ बिना अनुमति के ही लोनिवि की सड़क ही खोद रहे हैं।
सीवर लाइन जोड़ने के लिए खोदी गई सड़क के लिए वर्ग मीटर के हिसाब से भार लिया जा रहा है। इसमें संयोजन की चौड़ाई और लंबाई मापी जा रही है। इधर पालिका के रास्ते भी लोग सीवर संयोजन के लिए बिना अनुमति के खोदी जा रही है। इससे लोगों को आवाजाही में दिक्कत भी हो रही है।
घरेलू या व्यावसायिक लाइन को सीवर लाइन से जोड़ने के लिए जलनिगम में आवेदन किया जाएगा। इसके बाद पालिका या लोनिवि से एनओसी निगम को देनी होगी। इसके बाद लोगों को सीवर का संयोजन दिया जाएगा।

-आरएस धर्मशक्तू, ईई, जल निगम।
सीवर लाइन जोड़ने के लिए लोगों को सड़क कटिंग के लिए अनुमति लेनी है। इसके बाद ही सीवर संयोजन किया जाना है। कई जगह लोग बिना अनुमति के ही सड़क खोदकर सीवर जोड़ने वाले लोगों पर कार्रवाई की जा रही है।
- दिनेश जोशी, एई, लोनिवि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed