फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No Flight From Nainisaini Airsptrip

नैनीसैनी हवाई पट्टी के सर्वेक्षण के लिए शीघ्र आएगी भारत सरकार की टीम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
No Flight From Nainisaini Airsptrip
No Flight From Nainisaini Airsptrip
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि नैनीसैनी हवाई पट्टी से विमान सेवा शुरू कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही हवाई पट्टी के सर्वेक्षण के लिए भारत सरकार की एक टीम पिथौरागढ़ आएगी।
विज्ञापन

सीएम धामी ने कहा कि पिथौरागढ़ जिला दो-दो अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से लगा है। केंद्र और राज्य सरकार सीमांत के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि नैनीसैनी हवाई पट्टी से विमान सेवा शुरू करने प्रयास चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि हवाई पट्टी में सर्वेक्षण के लिए शीघ्र ही भारत सरकार की टीम आएगी। जल्द से जल्द विमान सेवा शुरू हो इसके प्रयास किए जाएंगे। विमान सेवा शुरू होने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। यहां 28 साल के इंतजार के बाद 2019 से नैनीसैनी हवाई पट्टी से नौ सीटर विमान सेवा शुरू हुई थी। पिथौरागढ़ के यात्री महज एक घंटे में गाजियाबाद के हिंडन और देहरादून पहुंच रहे थे। मार्च 2020 में रनवे में विमान के फिसलने के बाद से विमान सेवा ठप है। विमान सेवा ठप होने के बाद छह सीटर हेलिकॉप्टर का संचालन शुरू किया गया लेकिन हेलिकॉप्टर के मेंटेनेंस पर जाने से एक माह से सीमांत के लिए इससे भी वंचित रह गए हैं।
विज्ञापन

हेली का मेंटेनेंस इस सप्ताह पूरे होने की उम्मीद
पिथौरागढ़। पवन हंस हेलिकॉप्टर की मेंटेनेंस इस सप्ताह पूरा होने पर चार दिन बाद हेलिकॉप्टर का संचालन शुरू होने की उम्मीद है। नैनीसैनी हवाई पट्टी पर हेली संचालन बंद हुए 29 दिन का समय हो गया है। बृहस्पतिवार को एक माह पूरा हो जाएगा। कंपनी का हेलिकॉप्टर 27 अप्रैल से मेंटेनेंस के लिए गया है। इस कारण हवाई यात्रा के इच्छुक लोग निराश हैं। कंपनी के स्थानीय प्रभारी कविंद्र कुमार ने बताया कि उच्च अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार दो, तीन दिन में हेली की मेंटेनेंस का कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने चार दिन में हेली का संचालन शुरू होने की उम्मीद जताई। हालांकि पवन हंस कंपनी ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग बंद कर रखी है। लोग लगातार कंपनी की ऑनलाइन साइट पर पिथौरागढ़ से देहरादून तक हेली संचालन की जानकारी के लिए पूछताछ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि हेली सेवा महंगी तो है, लेकिन जरूरत के समय काम तो आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed