{"_id":"610d7dcb8ebc3eaab41d4a57","slug":"no-conectivity-in-rural-nachani-pithoragarh-news-hld4336960167","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्याय पंचायत के 14 गांवों में संचार सुविधा नहीं देने पर विस चुनाव बहिष्कार की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्याय पंचायत के 14 गांवों में संचार सुविधा नहीं देने पर विस चुनाव बहिष्कार की चेतावनी
विज्ञापन
बांसबगड़ में बैठक करते 14 गांवों के ग्राम प्रधान।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाचनी (पिथौरागढ़)। बांसबगड़ न्याय पंचायत के 14 गांवों के जनप्रतिनिधियों की बैठक में न्याय पंचायत के सभी गांवों में संचार सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि अगर संचार सुविधा शीघ्र उपलब्ध नहीं कराई गई तो ग्रामीण 20 दिनों बाद चक्काजाम करेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की भी चेतावनी दी।
शुक्रवार को बांसबगड़ में हुई बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान दीपक जोशी ने की। ग्रामीणों ने कहा कि न्याय पंचायत के समकोट, लोद, कोटा, मलौन, डुंगरी, सेलमाली, दाखिम, राया बजेता, बांसबगड़, खेतभराड़, गूटी, धामीगांव, बरा की 20 हजार से अधिक की आबादी लंबे समय से संचार सुविधा मांग रही है। इसके बाद भी उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
संचार सेवा न होने के कारण सूचनाओं के आदान-प्रदान समेत ऑनलाइन पढ़ाई में भी परेशानी हो रही है। अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों को कई बार बताने के बाद भी व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर 20 दिन के भीतर संचार सेवा नहीं मिली तो चक्काजाम किया जाएगा।
विज्ञापन
आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार भी किया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान खेतभराड़, भागीरथी देवी, प्रधान गुटी देवकी देवी, सेलमाली पुष्कर राम, दाखिम मोती देवी आदि रहे।