फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No Airoplane in naini Saini AiroStrip

लोग पूछ रहे सवाल आखिर नैनीसेनी हवाई पट्टी से कब शुरू होगी नियमित उड़ान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
No Airoplane in naini Saini AiroStrip
पिथौरागढ़। करीब 28 साल के इंतजार के बाद वर्ष 2018 में संचालित नैनी-सैनी एयरपोर्ट 11 माह से सूना पड़ा है। इससे पूरे सीमांत की जनता निराश है। लोग सरकार और जनप्रतिनिधियों से सवाल पूछ रहे हैं कि नैनी-सैनी हवाई अड्डे से नियमित उड़ान आखिर दोबारा कब शुरू होगी।
विज्ञापन

पांच साल पहले करीब 65 करोड़ की लागत से नैनी-सेनी हवाई पट्टी का विस्तार किया गया। रन-वे को 1600 मीटर लंबा और 60 मीटर चौड़ा बनाया गया। हवाई पट्टी विस्तार के बाद सरकार ने नवंबर 2015 में नौ सीटर विमान की ट्रायल लैंडिंग कर 26 जनवरी 2016 से नियमित उड़ानें शुरू करने की कोशिश की थी लेकिन कुछ कमियों के कारण 2016 में भी उड़ान शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में नागरिक उड्डयन विभाग की अनुमति के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल, फायर ब्रिगेड तैनात कर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच टर्मिनल भवन में टिकट बुकिंग काउंटर खोला गया। आठ अक्तूबर 2018 को ट्रायल लैंडिंग हुई और डीजीसीए की अनुमति मिलने पर आखिरकार 17 जनवरी 2019 को पहली व्यावसायिक उड़ान शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादून और पंतनगर के लिए नियमित उड़ान के बाद 11 अक्तूबर 2019 को गाजियाबाद के हिंडन के लिए भी सीधी विमान सेवा शुरू हुई, लेकिन 20 मार्च को लैंडिंग के दौरान रनवे पर विमान फिसलने के बाद से विमान सेवा ठप है। अब सीमांत के लोग सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर नैनीसेनी हवाई अड्डे से नियमित उड़ान कब शुरू होगी।
नैनीसैनी से हवाई सेवा शुरू करने का मामला मुख्यमंत्री के समक्ष रखा है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नियमित हवाई सेवा शुरू करने के लिए शीघ्र प्रयास शुरू करें।
- चंद्रा पंत, विधायक पिथौरागढ़।
कांग्रेस के शासनकाल में हवाई पट्टी बनकर तैयार हो गई थी। नियमित हवाई सेवा शुरू न कर पाना प्रदेश सरकार की नाकामी को दर्शाता है।
- मयूख महर, पूर्व विधायक कांग्रेस पिथौरागढ़।
पिथौरागढ़ से नियमित हवाई सेवा शुरू होने से पर्यटन बढ़ेगा। स्थानीय लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। सरकार सीमांत में हवाई सेवा शुरू करने के लिए गंभीर नहीं है।

- शमशेर महर, व्यापार मंडल अध्यक्ष।
विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। भाजपा सरकार नियमित हवाई सेवा शुरू करने के लिए गंभीर नहीं है। अब चुनावी जहाज उड़ाने की तैयारी चल रही है। जनता सब जानती है। विस चुनाव में जनता भाजपा को जरूर सबक सिखाएगी।
- सुशील खत्री, आप प्रदेश प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed