फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   NMOPS in Pithauragarh

पिथौरागढ़ में कर्मचारियों ने नई पेंशन योजना के विरोध में मनाया काला दिवस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
NMOPS in Pithauragarh
पिथौरागढ़ में पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए बांह में काली पट्टी बांध विरोध प्रदर्शन करते कर्मी। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन (एनएमओपीएस) के बैनर तले कर्मचारियों ने नई पेंशन योजना के विरोध में काला दिवस मानकर रोष प्रकट किया। इस दौरान कर्मियों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को एनएमओपीएस के जिलाध्यक्ष और कुमाऊं मंडल के प्रभारी बिजेंद्र लुंठी के आह्वान पर पूरे जिले में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ बांह में काला फीता बांधकर विरोध-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि एक अक्तूबर 2005 के बाद भर्ती होने वाले कर्मचारियों, शिक्षक और अधिकारियों की पुरानी पेंशन बंद कर दी गई। इसके बाद शेयर बाजार वाली नई पेंशन योजना लागू कर दी गई है।
विज्ञापन

इसमें कर्मचारियों का एक निश्चित अंशदान काटकर उसे शेयर बाजार में लगा दिया जाता है, जो कर्मचारी विरोधी और बाजार आधारित योजना है, जिसका भविष्य कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि नई पेंशन योजना से वर्तमान में जो भी सेवानिवृत्त हो रहे हैं उन्हें नाममात्र की पेंशन दी जा रही है। वहां वंदना भट्ट, हिमांशु जोशी, चंद्रकांत जोशी, अशोक खड़ायत, धीरज ओझा, अशोक पंत, एमपीएस डोभाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed