{"_id":"6033f03f8ebc3ee934669cbe","slug":"nither-fir-or-aresting-for-murder-pithoragarh-news-hld41577391","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ाबे के ग्रामीणों ने तीन लोगों पर लगाया नरेंद्र राम की हत्या करने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ाबे के ग्रामीणों ने तीन लोगों पर लगाया नरेंद्र राम की हत्या करने के आरोप
विज्ञापन
पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बड़ाबे के ग्रामीण।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। बड़ाबे के ग्रामीणों ने तीन लोगों पर गांव के ही नरेंद्र राम की हत्या का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने राजस्व पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगा कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम से मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
आक्रोशित ग्रामीण सोमवार को कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। उन्होंने यहां राजस्व पुलिस के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्वती देवी ने बताया कि तीन लोगों ने 30 दिसंबर 2020 को उनके पति नरेंद्र राम को काम पर बुलाया और वहीं नरेंद्र की हत्या कर दी गई।
उन्होंने तभी राजस्व पुलिस को घटना की तहरीर दी थी। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई कर डीएम से इस मामले की उच्च स्तरीय जांच भी कराने की मांग की है। इस मौके पर महेश चौधरी, सुंदर लाल, विनोद कुमार, आकाश कुमार, विक्रम वाल्मीकि, अक्षय कुमार, विपिन लाल, उपदेश लाल आदि रहे।