फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Newly appointed DM Bhatgani takes charge, instructs officials to work seriously

Pithoragarh News: नवनियुक्त डीएम भटगांई ने लिया चार्ज, अधिकारियों को गंभीरता से काम करने के निर्देश

Wed, 15 Oct 2025 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 15 Oct 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Newly appointed DM Bhatgani takes charge, instructs officials to work seriously
पिथौरागढ़। जिले के नवनियुक्त जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने कार्यभार संभाल लिया। पुलिस जवानों ने उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया। डीएम ने कार्यभार संभालने के बाद अधिकारियों के साथ बैठक की और गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम भटगांई ने कार्यभार संभालने के बाद जिला कोषागार का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि ई-ऑफिस प्रणाली पर जोर देना होगा। चिकित्सा, शिक्षा, पर्यटन, कौशल विकास के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। कहा कि गुणवत्ता के साथ विकास कार्य जरूरी हैं। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। वहां पर सीडीओ डॉ. दीपक सैनी, अपर जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

इधर बेड़ीनाग में नवनियुक्त डीएम भटगांई का जिले के प्रवेश द्वार चौकोड़ी पहुंचने पर एसडीएम यशवीर सिंह के नेतृत्व में अधिकारी और कर्मचारियों ने पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। डीएम ने चौकोड़ी क्षेत्र में पर्यटन के साथ ही विकास कार्यों की जानकारी ली। वहां पर ज्येष्ठ प्रमुख धीरज बिष्ट, तहसीलदार वतन गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार गंगवार, राजस्व निरीक्षक जगदीश परिहार सहित अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed