फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   New Year will be welcomed while looking at the snow covered mountains.

Pithoragarh News: हिम आच्छादित पर्वतों को निहारते हुए होगा नए साल का स्वागत

Sat, 30 Dec 2023 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 30 Dec 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
New Year will be welcomed while looking at the snow covered mountains.
मुनस्यारी के बुझानी में पर्यटकों के लिए बना टैंट। स्रोत: जागरूक पाठक।
पिथौरागढ़। वर्षांत और नए साल का जश्न मनाने के लिए पर्यटक सीमांत जिले की शांत वादियों में पहुंचने लगे हैं। अधिकांश जगहों पर इस समय पर्यटकों की चहलकदमी हो रही है। पर्यटक स्थल चौकोड़ी और मुनस्यारी से सैलानी हिम आच्छादित पर्वतों को देख अनायास ही उनकी जुबां से निकल रहा है वाह! ऐसा नजारा और सौंदर्य देख मन खुश हो गया।
विज्ञापन

सीमांत जिले में इस समय मौसम बेहद खुशनुमा बना हुआ है। आसमान में हल्के बादल तो हैं लेकिन सुबह सूरज की लालिमा से पर्यटक तरोताजा महसूस कर रहे हैं। सुबह उन्हें बर्फ से लकदक हिमालय के भरपूर दर्शन हो रहे हैं।
विज्ञापन

परिजनों के साथ कोलकाता से चौकोड़ी पहुंचे पर्यटक दल के तन्मय बसक, पूर्वा, अर्निवन, श्रेयाना और ओशिका ने बताया कि उन्हें हिमालय के बेहतरीन दर्शन हुए। साथ ही बांज के जंगलों के बीच पक्षियों का कलरव सुन बेहद अच्छा लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केएमवीएन पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दीपक पंत ने बताया कि पर्यटक यहां से पंचाचूली, नंदा देवी, राजरंभा, नंदाकोट, पलवाली द्वार और नेपाल के आपि पर्वत के दर्शन कर रहे हैं। हिमाच्छादित यह पर्वत कभी साफ तो कभी बादलों के चलते धुंधले दिखाई दे रहे हैं। हालांकि निचले इलाकों में बर्फबारी नहीं होने से पर्यटक थोड़ा मायूस हैं।

--
बुझानी में बर्ड वाचिंग का आनंद लेंगे पर्यटक
पिथौरागढ़। मुनस्यारी के बुझानी में वन विभाग ने स्थानीय पर्यटक टूर गाइड को सैलानियों के लिए टेंट लगाने की अनुमति दी है। यह खूबसूरत स्थल खलियाटॉप से तीन किमी नीचे हैं। नए साल का जश्न मनाने आने वाले सैलानी यहां रात्रि विश्राम कर प्रकृति का सौंदर्य निहार सकेंगे। रेंजर विजय भट्ट ने बताया कि बुझानी में 12 टेंट लगाए गए हैं। इनमें 40-50 सैलानी ठहर सकते हैं। सैलानियों की देखरेख के लिए एक चिकित्सक की अनुमति भी स्थानीय प्रशासन से ली गई है। इसके साथ ही नेचर गाइड पर्यटकों को खूबसूरत हिमालयी पक्षियों के दर्शन भी कराएंगे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed