{"_id":"6ab958652cb07bd8dd01174a","slug":"maa-purnagiri-temple-committee-elections-nominations-begin-voting-on-october-27-pithoragarh-news-c-229-1-shld1007-144919-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां पूर्णागिरि मंदिर समिति चुनाव : नामांकन शुरू, 27 अक्तूबर को मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां पूर्णागिरि मंदिर समिति चुनाव : नामांकन शुरू, 27 अक्तूबर को मतदान
Sun, 27 Sep 2026 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
पूर्णागिरि (चंपावत)। उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां पूर्णागिरि मंदिर समिति के चुनावों की सरगर्मी शुरू हो गई है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पदों के लिए 10 प्रत्याशियों ने दावेदारी की है। चुनाव 27 अक्तूबर को भैरव मंदिर में होंगे। इस बार 422 मतदाता पदाधिकारियों का चुनाव करेंगे, 55 नए वोटर भी शामिल हैं। मतदान में केवल पांडेय और तिवारी समुदाय के पुरुष हिस्सा लेंगे और महिलाएं वोट नहीं डालेंगी।
पूरन चंद्र तिवारी और मनोज पांडेय चुनाव अधिकारी नियुक्त हैं। कुल 10 प्रत्याशियों ने चार पदों पर दावेदारी की। अध्यक्ष पद पर वर्तमान अध्यक्ष किशन तिवारी, पूर्व अध्यक्ष भुवन चंद्र पांडेय, प्रकाश पांडेय और नीरज पांडेय हैं।
उपाध्यक्ष पद के लिए नंदा बल्लभ तिवारी, संजू पांडे और सचिव पद के लिए सुरेश तिवारी, गिरीश चंद्र पांडेय और कोषाध्यक्ष पद के लिए कैलाश पांडेय, गिरीश चंद्र तिवारी ने नामांकन कराया है। निर्वाचित पदाधिकारियों का कार्यकाल पांच वर्ष होगा। प्रत्याशी वोटरों को रिझाने में जुटे हैं लेकिन इंटरनेट मीडिया पर प्रचार वर्जित रहेगा।