{"_id":"6ab95e7569c747ac6606f531","slug":"list-of-valid-candidates-for-the-student-union-election-at-pg-college-lohaghat-released-nomination-for-vice-president-cancelled-pithoragarh-news-c-229-1-alm1014-144908-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पीजी कॉलेज लोहाघाट में छात्रसंघ चुनाव की वैध सूची जारी, उपाध्यक्ष का नामांकन रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पीजी कॉलेज लोहाघाट में छात्रसंघ चुनाव की वैध सूची जारी, उपाध्यक्ष का नामांकन रद्द
Sun, 27 Sep 2026 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पीजी कॉलेज लोहाघाट में छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की वैध सूची जारी कर दी गई है। जांच के दौरान छात्र उपाध्यक्ष पद का एक नामांकन रद्द कर दिया गया। अध्यक्ष समेत छह पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। चार पदों के लिए 29 सितंबर को मतदान होगा।
प्राचार्य डॉ. रेखा जोशी और मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. नवल किशोर लोहनी ने बताया कि रविवार को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हुई। उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेंद्र सिंह भैंसोड़ा के नामांकन पत्र में कमी पाए जाने पर उनका नामांकन रद्द कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद पर हिमांशु कुमार, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर आरती चौधरी, सचिव पद पर अमित चिल्कोटी, संयुक्त सचिव पद पर हिमांशी बोहरा, सांस्कृतिक सचिव पद पर निखिल और वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर शुभम जोशी का एक-एक नामांकन होने से इनका निर्विरोध निर्वाचित होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
कोषाध्यक्ष पद पर सुमन भट्ट और स्नेहा, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर शीतल विश्वकर्मा और मुकेश कुमार, कला संकाय प्रतिनिधि पद पर अभिषेक सिंह और आरती अधिकारी और विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर गौरव पंत और स्नेहा माहरा के बीच मतदान होगा।
उन्होंने बताया कि 29 सितंबर को सुबह नौ बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक मतदान होगा। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे से मतगणना होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।
यहां डॉ. दीपक खाती, डॉ. रुचिर जोशी, डॉ. ममता बिष्ट, डॉ. बीआर लोहिया, डॉ. दिनेश राम, रमेश जोशी, अतुल अधिकारी, डॉ. लता कैड़ा, डॉ. दीपा सिंह आदि ने सहयोग किया।
-- -- -- -- -- -- -