फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   New Tehseela of Pithauragarh

जिला बनने के बाद पहली बार अपने भवन में शिफ्ट होगी पिथौरागढ़ तहसील

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
New Tehseela of Pithauragarh
नगर पालिका तिराहे के पास बना नव निर्मित तहसील भवन। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। नगर पालिका तिराहे के पास नवनिर्मित तहसील भवन के हस्तांतरण की कार्रवाई शीघ्र ही पूरी हो जाएगी। वर्ष 1960 में जिला बनने के बाद कई सालों तक ऐतिहासिक धरोहर लंदन फोर्ट से तहसील का संचालन किया गया।
विज्ञापन

वहां पर्यटन स्थल बनने के बाद तहसील कलक्ट्रेट के पास वन निगम के भवन में संचालित की जा रही थी। कार्यदायी संस्था ने हस्तांतरण की कार्रवाई पूरी कर ली है। पहली बार पिथौरागढ़ तहसील अपने भवन में संचालित होगी और एसडीएम और तहसीलदार इस नए परिसर में बैठकर कामकाज करेंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका तिराहे के पास एडीबी ने करीब 5.46 करोड़ रुपये की लागत से नया तहसील भवन बनाया गया है। कार्यदायी संस्था एडीबी छह साल में तहसील भवन का निर्माण कार्य पूरा कर पाई है। वहां कर्मचारियों के रहने के लिए आवासीय भवन और पार्किंग का निर्माण भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी 1960 में अल्मोड़ा से अलग होकर पिथौरागढ़ जिला बनाया गया, लेकिन तहसील के पास अपना भवन नहीं था। वर्ष 2015 तक ऐतिहासिक धरोहर लंदन फोर्ट में इसका संचालन किया गया। ऐतिहासिक धरोहर के विकसित होने पर कलक्ट्रेट स्थित वन निगम के भवन में संचालन शुरू किया गया।
नगर पालिका तिराहे के पास खाली पड़ी राजस्व विभाग की जमीन पर तहसील का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इसके हस्तांतरण की कार्रवाई भी पूरी कर ली गई है। शीघ्र ही तहसील नये भवन में शिफ्ट हो जाएगी।

तहसील भवन के नवनिर्मित भवन का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। उसमें सब डिविजनल और एसडीएम कार्यालय बनाया गया है। शीघ्र ही तहसील नये भवन से संचालित की जाएगी।
- आरडी पालीवाल, एडीएम पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed