{"_id":"5f78b61c8ebc3e9bd17d89aa","slug":"new-scheme-for-border-area-pithoragarh-news-hld3991902176","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास योजना से संवरेगी सीमांत के गांवों की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास योजना से संवरेगी सीमांत के गांवों की तस्वीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास योजना (एमएसएसवीवाई) से सीमांत गांव की तस्वीर संवरेगी। योजना के तहत सीमांत ब्लॉकों के गांवों में पलायन रोकने से लेकर स्वरोजगार सृजन पर कार्य किया जाएगा। ब्लॉक स्तर से कार्यों के प्रस्ताव मांगे जाएंगे फिर जिला स्तरीय कमेटी के अनुमोदन के बाद कार्य किए जाएंगे।
एमएसएसवीवाई में धारचूला, मुनस्यारी, कनालीछीना, मूनाकोट ब्लॉकों को शामिल किया गया है। योजना के तहत अधिकतम 50 किलोमीटर तक के गांवों को इस योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत 10 किलोमीटर तक के गांवों में केंद्र की बीएडीपी के अनुमन्य कार्यों को नहीं रखा जाएगा। केंद्र की बीएडीएपी में शामिल कार्यों से इतर कार्य कराए जाएंगे। 10 से 50 किमी के गांवों में केंद्र की बीएडीपी और मुख्यमंत्री बीएडीपी के सभी कार्य कराए जाएंगे। योजना के तहत आजीविका से संबंधित बागवानी, पशुपालन, कृषि, कौशल विकास कार्य कराए जाएंगे।
सामुदायिक लाभ की योजनाओं को प्राथमिकता
पिथौरागढ़। जिला स्तरीय कमेटी प्रस्तावों का अनुमोदन करेगी। ब्लॉक से सामुदायिक लाभ की योजनाओं के प्रस्ताव मांगें जाएंगे। इसके बाद डीएम की अध्यक्षता में कमेटी प्रस्तावों का अवलोकन कर उन्हें अनुमोदित करेगी। एमएसएसवीवाई के तहत सामुदायिक लाभ की योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इसमें व्यक्तिगत कार्य नहीं किए जाएंगे। हालांकि विशेष परिस्थिति में व्यक्तिगत कार्यों के लिए मुख्यमंत्री से अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन
कार्यों के लिए 225.22 लाख प्रति ब्लॉक राशि प्रस्तावित
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास योजना के तहत प्रति ब्लॉक के लिए 225.22लाख की राशि प्रस्तावित है। धारचूला, मुनस्यारी, कनालीछीना, मूनाकोट में कार्यों के लिए हर ब्लॉक में 225.22 लाख रुपये की लागत प्रस्तावित है।
मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास योजना के तहत धारचूला, मुनस्यारी, कनालीछीना, मूनाकोट ब्लॉकों को शामिल किया गया है। योजना में सामुदायिक लाभ के कार्यों को शामिल किया गया है। कार्यों के लिए प्रति ब्लॉक 225.22 लाख राशि प्रस्तावित है।
- आशीष पुनेठा, परियोजना अधिकारी, डीआरडीए, पिथौरागढ़।