{"_id":"62c1da8c177a7844e36b52c6","slug":"new-road-in-nachani-to-bageshwar-pithoragarh-news-hld4679031145","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाचनी से बागेश्वर तक बनेगी 10 किमी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाचनी से बागेश्वर तक बनेगी 10 किमी सड़क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। नाचनी से सटे बागेश्वर जिले के गांव सड़क सुविधा से जुड़ेंगे। लोनिवि ने नाचनी से बागेश्वर के गांवों के लिए 10 किमी लंबी सड़क बनाने का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। वर्ष 2006 में सड़क की स्वीकृति मिल चुकी थी, पिछले साल ही सड़क निर्माण की सैद्धांतिक स्वीकृति मिली थी।
लोनिवि बेड़ीनाग ने नाचनी से बागेश्वर जिले के मुंडौली सहित अन्य गांवों तक 10 किमी मोटर मार्ग का प्रस्ताव शासन को बनाकर भेजा है। करीब 178 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण किया जाएगा। मामला शासन स्तर पर विचाराधीन है। पिछले साल ही सड़क को सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है। इसमें भूगर्भ वैज्ञानिक से सर्वे कराया जाना है। इसके बाद सड़क निर्माण के लिए उनकी रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। सड़क निर्माण के बाद बागेश्वर जाने के लिए लोगों की राह आसान होगी। अभी लोग कोटमन्या के रास्ते बागेश्वर जाते हैं। यह सड़क बनने से दोनों जिले के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
लोनिवि बेड़ीनाग के एई संजय वर्मा ने बताया कि सड़क का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। भूवैज्ञानिक की सर्वे के बाद सड़क निर्माण में आगे की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि मुंडौली समेत कुछ गांव के लोगों का बाजार नाचनी में है। लोगों के लिए यह सड़क बाईपास का काम करेगी। इससे उनकी आवाजाही और सुगम होगी।