फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   New Bridge in Madanpur Naini

पांच साल बाद मदनपुर नैनी में बनकर तैयार हुआ पुल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
New Bridge in Madanpur Naini
मदनपुर नैनी के पास वर्ल्ड बैंक ने पांच साल चार माह की मेहनत के बाद पुल का निर्माण कार्य पूरा कर लिय - फोटो : PITHORAGARH
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। वर्ष 2017 में दो सामान से लदे दो भारी ट्रकों के एक साथ गुजरने के कारण टूटा मदनपुर-नैनी को जोड़ने वाला पुल आखिर पांच साल बाद बनकर तैयार हो गया है। विश्व बैंक खंड ने पांच साल की कड़ी मेहनत के बाद यहां पर 11 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण कार्य पूरा कर दिया है। दो से तीन दिनों में इस पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

एक जनवरी 2017 को मदनपुर नैनी के पास कुलूर नदी में बना पुल सामान भरे दो ट्रकों के एक साथ गुजरने से टूट गया था। पुल टूटने के बाद यहां पर वाहनों की आवाजाही कुलूर नदी से होती थी। बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण कई दिनों तक वाहनों की आवाजाही ठप रहती थी। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। नदी का जल स्तर बढ़ने पर कई दिनों स्कूली बच्चे विद्यालय जाने से वंचित रह जाते थे। विश्व बैंक खंड ने पांच साल चार महीने की कड़ी मेहनत के बाद करीब 11 करोड़ की लागत से मदनपुर नैनी के पास करीब 64 मीटर लंबे मोटर पुल का निर्माण कार्य पूरा कर दिया गया है। दो, तीन दिनों में यह पुल वाहनों की आवाजाही के लिए खुल जाएगा। जिला पंचायत सदस्य चंदन बाणी, छात्र गोलू पथनी, सारतोला निवासी अंजलि भैसोड़ा आदि ने बताया कि पुल बनने से सरतोला, नियोलियासेरा, बुसैल, नैनी, ग्वासीकोट, ढकना, खलचौड़ा, खिरमांडे, नाकोट, ननौली आदि क्षेत्रों की 15 हजार से अधिक की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

मदनपुर नैनी के पास पुल बनने में पांच साल चार महीने लग गए। पुल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। दो से तीन दिनों में पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। - नीरज तिवाड़ी, अभियंता, विश्व बैंक खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed