फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   New Bridge in Indo-Nepal Border

भारत-नेपाल के बीच बनने वाले 110 मीटर लंबे पुल के निर्माण की कवायद तेज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
New Bridge in Indo-Nepal Border
मल्ला छारछुम में इसी स्थान पर बनेगा भारत-नेपाल के बीच मोटर पुल। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। धारचूला के छारछुम से नेपाल के लिए प्रस्तावित 110 मीटर लंबे टू-लेन मोटर पुल निर्माण की कवायद तेज हो गई है। पुल के निर्माण के लिए कुछ दिन पूर्व आईआईटी दिल्ली के प्रो. केएस राव और डॉ. अनूप कृष्णन ने बलुवाकोट और मल्ला छारछुम का निरीक्षण किया। दोनों स्थानों की टोपोग्राफी और नदी की हाइड्रोलॉजी को देखते हुए मल्ला छारछुम में पुल निर्माण का अंतिम निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन

पुल निर्माण के लिए चयनित स्थल मल्ला छारछुम में डिजाइन टेक स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट कंपनी ने मिट्टी की जांच और हाइड्रोलॉजी विश्लेषण के बाद डीपीआर बना ली है। लोनिवि खंड अस्कोट ने 4887.26 लाख रुपये की डीपीआर को परीक्षण के लिए आईआईटी दिल्ली के इंजीनियर प्रो. डॉ. केएस राव को भेज दी है।
विज्ञापन

आईआईटी दिल्ली से स्वीकृति मिलने के बाद डीपीआर शासन को भेजी जाएगी, जहां से स्वीकृति के बाद पुल निर्माण के लिए निविदा आमंत्रित की जाएगी।
नेपाल भी छारछुम में टू-लेन मोटर पुल निर्माण से उत्साहित है। कुछ दिन पूर्व पिथौरागढ़ विकास भवन सभागार में हुई भारत-नेपाल समन्वय समिति की बैठक में दोनों देशों के अधिकारियों के बीच इस पर चर्चा हुई थी। दोनों देशों के अधिकारी पुल निर्माण के लिए सहमत दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल के दोनों ओर पैदल आवाजाही के लिए फुटपाथ बनेगा
पिथौरागढ़। छारछुम में काली नदी में बनने वाले भारत-नेपाल के बीच बनने वाले टू-लेन स्टील गार्डर पुल के दोनों ओर फुटपाथ भी बनाया जाएगा। इससे पैदल आवाजाही करने वालों को फायदा मिलेगा।
भारत और नेपाल के बीच रोटी-बेटी के रिश्ते के साथ व्यापारिक संबंध होने के कारण दोनों देशों के बीच आवागमन बना रहता है। सीमांत के लोग लंबे समय से यहां मोटर पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं। सड़क सुविधा के लिए सीमांत के लोगों को 250 किमी दूर बनबसा जाना पड़ता है। छारछुम में पुल निर्माण के बाद दोनों देशों के नागरिकों को सुविधा मिलेगी।
पुल निर्माण से फायदा
पिथौरागढ़। छारछुम में मोटर पुल बनने से भारतीय क्षेत्र का पिथौरागढ़-तवाघाट राजमार्ग और नेपाल का दाप क्षेत्र जुड़ेगा। इसके निर्माण से दोनों देशों के बीच आवागमन सुगम होगा। व्यापारिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी। भारत-नेपाल के बीच काली नदी में लोग रस्सियां लगाकर अवैध तरीके से आवाजाही करते हैं, पुल निर्माण के बाद अवैध तरीके से आवाजाही रुकेगी।

छारछुम में भारत-नेपाल के बीच टू-लेन स्टील गार्डर पुल बनाया जाएगा। पुल निर्माण की डीपीआर परीक्षण के लिए आईआईटी दिल्ली को भेजी गई है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद डीपीआर शासन को भेजी जाएगी। इसके बाद पुल निर्माण को लेकर निविदा आमंत्रित कर पुल निर्माण की कार्यवाही की जाएगी।
- बीके सिन्हा, ईई लोनिवि अस्कोट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed