{"_id":"6a663beb10ef14f3d503b60a","slug":"nepalese-youth-arrested-with-71-banned-injections-pithoragarh-news-c-229-1-alm1003-142220-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: 71 प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: 71 प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार
Sun, 26 Jul 2026 10:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 26 Jul 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने शनिवार रात भारत-नेपाल सीमा पर एक नेपाली युवक को 71 प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया। युवक पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर बनबसा पुलिस को सौंप दिया गया है।
एसएसबी 57 वाहिनी की ई कंपनी ने सीमा स्तंभ 805/1 के पास चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान भारत से नेपाल जा रहे कृष्ण धामी (25) नामक युवक को रोका गया। तलाशी में उसके पास से 71 नशे के इंजेक्शन बरामद हुए। कृष्ण धामी नेपाल के बेदकोट नगरपालिका, जिला कंचनपुर का निवासी है। पूछताछ में उसने खटीमा से इंजेक्शन खरीदकर नेपाल में बेचने की बात स्वीकार की। बनबसा थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत न्यायालय भेजा जा रहा है।