फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Nepal will remove debris deposited in Kali river including Lasku Nala

Pithoragarh News: लस्कू नाला सहित काली नदी में जमा मलबा हटाएगा नेपाल

Fri, 14 Jul 2023 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 14 Jul 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Nepal will remove debris deposited in Kali river including Lasku Nala
पिथौरागढ़। भारत-नेपाल समन्वय समिति की बैठक में नेपाल के अधिकारियों ने काली नदी में लस्कू नाले के साथ ही अन्य स्थानों से मलबा हटाने की बात कही। इस मलबे के कारण भारतीय क्षेत्र में काली नदी से कटाव हो रहा है। बैठक में दोनों देशों के अधिकारियों के बीच बाल विवाह, मानव तस्करी और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी जैसे अपराधों को रोकने के लिए दोनों देशों की सीमाओं पर सघन चेकिंग, पेट्रोलिंग और सूचनाओं के आदान प्रदान को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार को पिथौरागढ़ विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में भारत-नेपाल समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी रीना ने कहा कि तहसील धारचूला के ग्राम खोतिला में कुछ दिन पूर्व काली नदी के तेज बहाव के कारण कुछ मकान ध्वस्त हुए हैं। खोतिला क्षेत्र भूस्खलन की दृष्टि से अभी भी संवेदनशील बना हुआ है। उन्होंने कहा कि काली नदी में नेपाल देश की ओर लस्कू नाले का मलबा भारी मात्रा में पड़ा होने के कारण नदी का तेज बहाव खोतिला गांव की ओर हो रहा है। इससे खोतिला क्षेत्र में भू कटाव हो रहा है। उन्होंने कहा कि इसे रोकने के लिए नेपाल में लास्कू नाले के समीप काली नदी से मलबा हटाया जाना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने इस मलबे को प्राथमिकता से हटाने को कहा। इस पर नेपाल देश के उच्च अधिकारियों ने शीघ्र मलबा हटाने की बात कही। नेपाल से आए अधिकारियों ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए काली नदी पर स्थित झूलाघाट पुल और धारचूला पुल खोलने की समय अवधि बढ़ाने की बात कही। इस पर जिलाधिकारी रीना जोशी ने कहा कि पुलों पर आवागमन की अवधि को बढ़ाकर सुबह 6 बजे से सायं 7 बजे तक कर दिया है। पहले यह अवधि सुबह 7 बजे से सायं 6 बजे तक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पूर्व में नेपाल की ओर से हुई पत्थरबाजी की घटना का मुद्दा भी उठा। जिलाधिकारी रीना जोशी और एसपी लोकेश्वर सिंह ने कहा कि भारत- नेपाल देश के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। दोनों देशों के बीच सौहार्द बिगाड़ने वाले अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि दोनों को लेकर विश्व में एक अच्छा संदेश पहुंचे। नेपाल के अधिकारियों ने कि वह दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि अराजक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। नेपाल के अधिकारियों ने काली नदी में स्वच्छता के लिए गांवों और कस्बों का कूड़ा करकट न फेंकने की बात कही। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि पिथौरागढ़ जिला प्रशासन की ओर से लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
बैठक में भारत की ओर से जिलाधिकारी रीना जोशी, एसपी लोकेश्वर सिंह, उप जिलाधिकारी धारचूला दिवेश शाशनी, उप जिलाधिकारी पिथौरागढ़ अनुराग आर्य, एसई लोनिवि एबी कांडपाल आदि उपस्थित थे । नेपाल की ओर से प्रमुख जिलाधिकारी बैतड़ी सुरेश पंथी, प्रमुख जिलाधिकारी दार्चुला किरण जोशी, सशस्त्र प्रहरी उप निरीक्षक दार्चुला डंबर बहादुर बिष्ट, सशस्त्र प्रहरी नायब उप निरीक्षक बैतड़ी गंगा दत्त पंत सहित सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।
..........इनसेट.........
दोनों देशों की एक जैसी होगी तटबंधों की प्लानिंग और डिजाइनिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
पिथौरागढ़। भारत-नेपाल देशों का सीमांकन करने वाली काली नदी में कस्बों की सुरक्षा के लिए बनाए जाने वाले तटबंधों के निर्माण के लिए प्लानिंग और डिजाइनिंग एक जैसी होगी। इसके लिए दोनों देशों के अधिकारियों की संयुक्त कमेटी का गठन किया जाएगा।

शुक्रवार को पिथौरागढ़ में हुई भारत-नेपाल समन्वयक समिति की बैठक में काली नदी पर तटबंध और सुरक्षा संबंधी निर्माण पर चर्चा की गई। पिथौरागढ़ की जिलाधिकारी रीना जोशी ने कहा कि काली नदी पर तटबंध, सुरक्षा दीवार सहित जो भी सुरक्षात्मक कार्य किए जाएं। उनकी डिजाइनिंग, प्लानिंग दोनों देश एक दूसरे को साझा करें ताकि निर्माण कार्यों के दौरान जो भी समस्याएं उत्पन्न हों उनका निराकरण किया जा सके। इस पर नेपाल देश के अधिकारियों ने भी इस पर सहमति जताते हुए आपसी समन्वय से कार्य करने के लिए संयुक्त कमेटी का गठन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि कमेटी में दोनों देशों के तकनीकी अधिकारी शामिल रहें ताकि निर्माण के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्याओं से निपटा जा सके। इस पर जिलाधिकारी रीना जोशी ने तत्काल ही संयुक्त कमेटी का गठन करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed