फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Nepal government Murdabad

फंसे नेपाली नागरिकों ने लगाए नेपाल सरकार मुर्दाबाद के नारे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Nepal government Murdabad
धारचूला में भोजन के बाद नेपाल सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते वहां के नागरिक। संवाद न्यूज एजेंसी. - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला में झूला पुल बंद होने से 350 से अधिक नेपाली मजदूर फंसे हैं। इस समय लॉकडाउन के कारण दोनों देशों की ओर से गेट बंद हैं। भारत में फंसे इन मजदूरों को एसएसबी भोजन करा रही है। रविवार को भोजन करने के बाद शाम के समय फंसे नेपाली नागरिकों ने भारत सरकार जिंदाबाद और नेपाल सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। नेपाली नागरिकों का कहना था कि वह कोरोना की आशंका से भयभीत हैं। इसके बावजूद नेपाल सरकार पुल के गेट खोलने को लेकर गंभीर नहीं है। इधर सीओ विमल कुमार आचार्य, थानाध्यक्ष विजेंद्र शाह भी अपनी टीम के साथ मौके में पहुंचे हैं। एसएसबी असिस्टेंट कमांडेंट बासुकी नंदन पांडे भी अपने जवानों के साथ मौके पर पुल की सुरक्षा में लगे हैं।
विज्ञापन

नेपाल के सीडीओ को दी गई है जानकारी
दार्चुला नेपाल के सीडीओ शंकर बहादुर को मामले से अवगत कराया गया है। सीडीओ के अनुसार प्रदर्शन की जानकारी उनकी ओर से उच्च अधिकारियों को दी गई है। उनके उच्चाधिकारियों से निर्देश मिलने के बाद ही पुल खोलने पर विचार होगा।- अनिल कुमार शुक्ला, एसडीएम धारचूला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed