फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   nepaal mein jeep durghatana mein teen logon kee maut, teen ghaayal

नेपाल में जीप दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, तीन घायल

Sun, 19 May 2019 10:31 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , बैतड़ी (नेपाल)।
ब्यूरो/ अमर उजाला , बैतड़ी (नेपाल)। Published by: kamlesh kamlesh Updated Sun, 19 May 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
nepaal mein jeep durghatana mein teen logon kee maut, teen ghaayal
नेपाल के बैतड़ी में दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : पिथौरागढ़
नेपाल के बैतड़ी में जीप दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल बैतड़ी में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


बैतड़ी प्रहरी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 11.30 बजे एक जीप देहमांडू से नागार्जुन की ओर जा रही थी।  नानीगाड़ के पास अनियंत्रित होकर डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। ये लोग देवताल मंदिर में पूजा के लिए जा रहे थे। हादसे में बैतड़ी दशरथचंद नगर पालिका दस के हीराबल्लभ भट्ट (45), उसी गांव की नरुली भट्ट (65) मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाराकोट के ही लालमनी भट्ट (55) ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा।

घटना में महेंद्रनगर के राहुल भट्ट, बाराकोट के प्रकाश भट्ट और चालक नवीन भट्ट घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर बैतड़ी के डीएसपी नेत्रमणि गिरी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की हालत बिगड़ने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। एक की गांव के तीन लोगों की मौत के बाद जूलाघाट से लगे बाराकोट में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


बैतड़ी के सांसद दामोदर भंडारी, क्षेत्र के विधायक प्रेम प्रकाश भट्ट, लीलाधर भट्ट, नगरपालिका के मेयर नरेंद्र सिंह थापा ने दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed