{"_id":"59f76a954f1c1b8d698b8810","slug":"neither-will-a-bribe-nor-will-i-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"न तो रिश्वत लूंगा न ही रिश्वत दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न तो रिश्वत लूंगा न ही रिश्वत दूंगा
ब्यूरो, अमर उजाला पिथौरागढ़।
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में भ्रष्टाचार उन्मूलन की शपथ लेते कर्मचारी, अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को सोमवार को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। अपर जिलाधिकारी मोहम्मद नासिर ने कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए सरकार, नागरिकों और निजी क्षेत्र को एक साथ मिलकर काम करना होगा। हर नागरिक को ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के उच्च मानकों का पालन करना चाहिए। साथ ही भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ी जाने वाली लड़ाई में साथ देना चाहिए। सतर्कता पखवाड़ा के तहत यह कार्यक्रम हुआ।
उन्होंने बाद में शपथ पढ़कर सुनाई और हर अधिकारी, कर्मचारी ने इसे दोहराया। कर्मचारियों और अधिकारियों ने जीवन के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी तथा कानून के निर्देशों का पालन करने, न रिश्वत लेने और न रिश्वत देने, सभी काम ईमानदारी और पारदर्शी तरीके से करने, जनहित के काम करने और अपने निजी आचरण में ईमानदारी दिखाकर उदाहरण प्रस्तुत करने का संकल्प लिया। यदि कहीं पर भ्रष्टाचार की कोई जानकारी मिलती है तो उसकी रिपोर्ट उचित एजेंसी तक करेंगे। कार्यक्रम में सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।