फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   NCC cadet mountaineering training begins

एनसीसी कैडेट का पर्वतारोहण प्रशिक्षण शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
NCC cadet mountaineering training begins
नसीसी पर्वतारोहण प्रशिक्षण लेते युवा। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
80 यूके बटालियन एनसीसी की ओर से जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल में छह दिनी पर्वतारोहण प्रशिक्षण कैंप का शुभारंभ हो गया है। कैंप में विभिन्न प्रांतों के 268 कैडेट प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रशिक्षण का उद्घाटन कैंप कमांडेंट ले. कर्नल एचबी गुरुंग ने किया। उन्होंने कैडेटों को पर्वतारोहण काफी जोखिम भरा होता है। कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से कैडेटों को भविष्य में उच्च पर्वत श्रृंखलाओं में पर्वतारोहण के दौरान सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

बुधवार को आइस संस्था के बासू पांडेय, चंचल सिंह ने सेरादेवल में कैडेटों को पर्वतारोहण से संबंधित विभिन्न उपकरण और आरोहण के बारे में जानकारी दी। दोपहर बाद एल्फा और ब्राबो कंपनी के कैडेटों को चंडाक स्थित मोस्टामानू मंदिर और पावर हाउस क्षेत्र का भ्रमण कराया गया। प्रशिक्षण में बिहार, झारखंड, दिल्ली, गुजरात, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, राजस्थान, यूपी और उत्तराखंड के आठ एनसीसी निदेशालय और उनके अधिकारी, कैडेट प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर लेखा अधिकारी आरएन पपनै, एनसीसी अधिकारी ले. बहादुर सिंह बिष्ट, किशन सिंह, सूबेदार मेजर सुंदर सिंह, जेसीओ सूबेदार राजमान गुरुंग, प्रेम सिंह, होशियार सिंह सामंत, भगवान सिंह, प्रमोद जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed