{"_id":"6a4fd753ed7d4df3ea06a4f2","slug":"navodaya-admission-exam-on-november-28-apply-by-july-31-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-141489-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवोदय प्रवेश : 28 नवंबर को परीक्षा, 31 जुलाई तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवोदय प्रवेश : 28 नवंबर को परीक्षा, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Thu, 09 Jul 2026 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 09 Jul 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक छात्र-छात्राएं 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया होने के बाद परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2026 को किया जाएगा।
जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य कमल तिवारी ने बताया कि कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया के लिए एनवीएस का पोर्टल शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 75 फीसदी सीटें ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए आरक्षित रहेंगी।
इसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों को शासन के नियमानुसार आरक्षण का लाभ दिया जाएगा।
उन्होंने पात्र अभिभावकों से समय रहते ऑनलाइन आवेदन पूरा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए छात्र-छात्राएं जवाहर नवोदय विद्यालय की वेबसाइट https://navodaya.gov.in/ पर जाकर निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।