{"_id":"62c9c95b74449903ea5e0b04","slug":"national-security-books-released-pithoragarh-news-hld468559014","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय सुरक्षा पुस्तक का हुआ विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय सुरक्षा पुस्तक का हुआ विमोचन
विज्ञापन
पिथौरागढ़ महाविद्यालय के सैन्य विज्ञान विभाग में पुस्तक का विमोचन करते प्राचार्य और अन्य। संवा?
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। एलएसएम महाविद्यालय के सैन्य विज्ञान विभाग के प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार उपाध्याय और सहायक प्रो. संजेश कुमार ने राष्ट्रीय सुरक्षा पुस्तक लिखी है। प्राचार्य प्रो. पुष्कर सिंह बिष्ट ने इसका विमोचन किया।
कुल 181 पृष्ठों की पुस्तक देश के जम्मू कश्मीर राज्य में शांति स्थापित करने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों को समर्पित है। इसमें 181 विषय विशेषज्ञों और शोध छात्रों ने अपने लेख प्रस्तुत किए हैं। इन लेखों में डोकलाम विवाद, चीन-पाक संबंध, आपदाएं, सीमाएं, कोविड महामारी, जलवायु परिवर्तन, साइबर अपराध, हिंद महासागर में प्रतिस्पर्धा जैसे राष्ट्रीय सुरक्षा के वर्तमान परिदृश्य शामिल हैं। इस मौके पर डॉ. एससी जोशी, डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ. राकेश सिंह बिष्ट, शोध छात्र रंजना चौहान, कार्तिक भाटिया, अभिषेक खोलिया, दीपा नेगी, करुणा धामी, मुकेश पाठक आदि रहे।
बनबसा कॉलेज के प्रोफेसर की पुस्तक प्रकाशित
बनबसा (चंपावत)। राजकीय महाविद्यालय में अर्थशास्त्र के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दिनेश कुमार गुप्ता ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया विजन एवं चैलेंजेज पुस्तक लिखी है। यह एनबी पब्लिकेशन गाजियाबाद से हिंदी में छपी है। उनकी यही पुस्तक टनकपुर महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. हरिओम प्रकाश सिंह के साथ कुनाल बुक्स नई दिल्ली से अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित हुई है। अब इनके विमोचन की तैयारी है। बनबसा डिग्री की प्राचार्या डॉ. आभा शर्मा, टनकपुर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नगेंद्र द्विवेदी, राजकीय महाविद्यालय खटीमा के प्राचार्य डॉ. आरसी पुरोहित ने इन लेखकों को बधाई दी है।