{"_id":"63ee6c6e9679b45a680ed114","slug":"nainisani-airport-air-services-pithoragarh-news-c-8-1-55354-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़: पवन हंस की हेलिकॉप्टर सेवा चार मार्च तक बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़: पवन हंस की हेलिकॉप्टर सेवा चार मार्च तक बंद
Thu, 16 Feb 2023 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 16 Feb 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। नैनीसैनी हवाई पट्टी पर पवन हंस की हेलिकॉप्टर सेवा चार मार्च तक बंद रहेगी। नैनीसैनी से संचालित होने वाली विमान या हेलिकॉप्टर सेवा सीमांत के लोगों को नियमित नहीं मिल पाई है। जब भी लोगों ने जरूरत के समय ऑनलाइन बुकिंग कराई तब-तब उन्हें इसका लाभ नहीं मिला।
अक्तूबर 2021 में शुरू हुई पवन हंस की हेलिकॉप्टर सेवा पूरी तरह नियमित नहीं हो पाई। कभी मौसम खराब तो कभी तकनीकी समस्या के चलते हेलिकॉप्टर पिथौरागढ़ नहीं पहुंचा। इससे पहले 2019 में शुरू हुई हेरिटेज एविएशन कंपनी की विमान सेवा लोगों के एक साल भी काम नहीं आ पाई।
तकनीकी समस्या के चलते हवाई सेवा कई बार बंद रही। बुकिंग के बाद भी समय पर विमान कभी नहीं पहुंचा। मार्च 2020 में हवाई सेवा विमान के रनवे पर फिसलने के बाद बंद हो गई थी। वर्तमान में चल रही पवन हंस कंपनी की हेलिकॉप्टर सेवा भी लोगों के काम नहीं आ रही है। स्थानीय इंचार्ज कविंद्र ने बताया कि चार मार्च तक हवाई सेवा बंद रहेगी।
विज्ञापन
हवाई सेवा के नाम पर किया जा रहा गुमराह : अंजू
पिथौरागढ़। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी ने कहा कि सरकार हवाई सेवा के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है। पहले सरकार ने 31 जनवरी से 20 सीटर विमान शुरू करने की बात कही थी लेकिन अब दो माह बाद विमान सेवा शुरू करने की बात की जा रही है। वर्तमान में चल रही पवन हंस कंपनी की हेलिकॉप्टर सेवा भी लोगों के किसी काम नहीं आ रही है। सरकार को विषम भौगोलिक परिस्थिति में रहने वाली जनता को हवाई सेवा पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए। संवाद