फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Muwani outcry in the town, with water

मुवानी कस्बे में पानी को लेकर हाहाकार

Thu, 11 Jun 2015 10:15 PM IST
अमर उजाल/ब्यूरो/ थल/मुवानी (पिथौरागढ़)।
अमर उजाल/ब्यूरो/ थल/मुवानी (पिथौरागढ़)। Updated Thu, 11 Jun 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
Muwani outcry in the town, with water

शहरों में तो पेयजल की किल्लत है ही अब कस्बों में भी जल संस्थान को टैंकरों से पानी बांटना पड़ रहा है। मुवानी कस्बे की पांच हजार आबादी का गला तर करने के लिए तीसरे दिन टैंकर पहुंच रहा है।

विज्ञापन


मुवानी में जीआईसी के पास एक प्राकृतिक जलस्रोत है, लेकिन गर्मियों में उसमें भी पानी कम हो गया है। आसपास के सभी नाले सूख गए हैं। कस्बे में पानी को लेकर गंभीर हाहाकार की स्थिति है।
विज्ञापन


मुवानी कस्बे के लिए मारकुना से पेयजल योजना बनी है। इस बार इस योजना में पानी का स्तर बहुत कम हो गया है। इस समय योजना से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। टंकियां सूखी पड़ी हैं। प्राकृतिक स्रोत से पानी लेने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले एक महीने से चला आ रहा संकट जब अपने चरम पर पहुंचा तो जल संस्थान ने टैंकर से पानी वितरण का फैसला लिया। अब लोग तीसरे दिन टैंकर आने तक पानी को बचाकर रख रहे हैं। सबसे बड़ी समस्या जानवरों को पानी पिलाने की आ रही है।

गधेरों और नालों का पानी सूख जाने से लोग गंभीर संकट में हैं। मुवानी निवासी कमलदीप बिष्ट, बसंत चौंसाली, रमेश बम का कहना है कि संकट से उबरने के लिए स्थायी समाधान होना चाहिए।


जल संस्थान के अधिशासी अभियंता आरके वर्मा का कहना है कि पेयजल योजना की मरम्मत का प्रस्ताव 2016 की जिला योजना में शामिल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योजना को ऐसे स्थान से तैयार किया जाएगा जहां पर गर्मियों में पानी कम न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed