संगीत, कला, खेल से संवारें जीवन : हेमंत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिने अभिनेता हेमंत पांडे ने बच्चों से कहा कि संगीत, कला और खेल के जरिए अपने जीवन को संवारें। पढ़ाई के साथ इन चीजों का सामंजस्य भी होना चाहिए। बृहस्पतिवार को गांधी विद्यापीठ में आयोजित सम्मान समारोह में पांडे ने कहा कि काम के प्रति तल्लीनता होनी चाहिए, यदि कोई काम लगन के साथ किया जाए तो उसमें कामयाबी मिलती है। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। कोई भी चीज आसानी से हासिल नहीं होती। थियेटर इन एजुकेशन के महत्व पर रोशनी डालते हुए उन्होंने कहा कि भविष्य में बच्चों के साथ इस दिशा में काम किया जाएगा।
अपने गृह क्षेत्र के भ्रमण पर आए हेमंत पांडे को बृहस्पतिवार को गांधी विद्यापीठ में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। विद्यालय प्रबंधक ललित पंत, भगवान बल्लभ पंत, दीपक गुप्ता, ललित जोशी, दीपा महरा, मीनाक्षी पंत, पुष्पा लोहिया, शमी बेगम, मीनाक्षी भारती आदि ने हेमंत पांडे का अभिनंदन किया और सिनेमा के क्षेत्र में उनकी प्रगति की कामना की।