फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Munsyari To Haldwani Air Ambulance

कोरोना संक्रमित को एयर एंबुलेंस से पहुंचाया एसटीएच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Munsyari To Haldwani Air Ambulance
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। तल्ला घोरपट्टा गांव की एक कोरोना संक्रमित महिला को सोमवार को एयर एंबुलेंस से सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) हल्द्वानी पहुंचाया गया।
विज्ञापन

तल्ला घोरपट्टा निवासी महिला घर में पृथकवास पर थीं। सोमवार को तबियत बिगड़ी तो परिजनों ने जिला प्रशासन को सूचित किया। इसके बाद देहरादून से आई एयर एंबुलेंस जोहार क्लब मैदान में लैंड हुई।
विज्ञापन

वहां मौजूद लोगों ने पायलट को बताया कि महिला मुनस्यारी हेलीपैड पर है, लेकिन पर वहां पर बीआरओ के हेलीकॉप्टर की आवाजाही के कारण पहली बार हेलीकॉप्टर नहीं उतर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में जोहार क्लब मैदान से हेलीकॉप्टर आधा किमी दूर मुनस्यारी हेलीपैड पर उतर गया। वहां से महिला को लिफ्ट कर एसटीएच भेजा गया।
इस दौरान एमओवाईसी दिनेश चंदोला, नायब तहसीलदार भुवन वर्मा आदि मौजूद रहे। परिजनों ने एयर एंबुलेंस उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन और सरकार का आभार जताया है।
पिथौरागढ़ में 931 सक्रिय मामले
पिथौरागढ़। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले धीरे-धीरे कम होने लगे हैं। सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि सोमवार को 37 लोग आरटीपीसीआर और एंटीजन जांच में संक्रमित मिले।
इसके बाद सक्रिय मामले 931 हो गए हैं, जबकि 231 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण दर 4.45 फीसदी पहुंच गई है। जबकि जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 140 हो चुकी है।
किमखोला में वनराजि के चार लोग कोरोना संक्रमित
धारचूला (पिथौरागढ़)। वनराजि गांव किमखोला में चार लोग आरटीपीसीआर जांच में कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने उनको होम आइसोलेट कर दिया है।
कुछ दिन पूर्व किमखोला वनराजि गांव में लोगों के बीमार की सूचना मिलने पर एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने 27 मई को स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।

इसमें छह लोग पॉजिटिव मिले। विभाग ने 29 मई को 86 लोगों का टीकाकरण कर आरटीपीसीआर जांच के लिए 61 लोगों के नमूने लिए थे।
डॉ. गिरीश रिंगवाल ने बताया कि सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दवा उपलब्ध करा दी गई है। नोडल अधिकारी डॉ. फुरकान ने बताया कि रविवार को 18 लोगों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद क्षेत्र में सक्रिय मामले 384 हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed