{"_id":"5842f4c74f1c1b2616de744f","slug":"munsyari-colorful-festival-finale","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनस्यारी महोत्सव का रंगारंग समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनस्यारी महोत्सव का रंगारंग समापन
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
Updated Sat, 03 Dec 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी महोत्सव के समापन पर नन्हें कलाकारों के बीच मुख्यमंत्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी महोत्सव का शुक्रवार देर रात रंगारंग समापन हो गया। मुख्यमंत्री हरीश रावत रात 11 बजे तक कार्यक्रम देखने के लिए बैठे रहे। उन्होंने आयोजन की सराहना की। कहा कि यदि कोई महिला समूह बेहतर उत्पाद तैयार करेगा तो उनके उत्पादों को बाजार तक ले जाने की व्यवस्था सरकार करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भेड़पालक अनवाल जाति के लोगों के लिए हर पड़ाव में शौचालय, पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कलाकारों को सम्मानित किया। लोगों का आह्वान किया कि अपनी संस्कृति को बचाए रखने के लिए इसी तरह सजग और सतर्क रहें। इसके अलावा उन्होंने पहाड़ की परंपरागत फसलों को बढ़ावा देने की बात कही। हर बार की तरह उन्होंने मडुवा, मादिरा, गहत, भट की फसलों को उगाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
समापन की रात लोकगायक गोविंद दिगारी, खुशी जोशी, प्रह्लाद मेहरा के गीतों का लोगों ने आनंद उठाया। इसके अलावा सर्वोदय विद्यालय के बच्चों ने बेहतरीन प्रस्तुुति दी। वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी ने कहा कि समापन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के आने से महोत्सव की गरिमा बढ़ गई। समापन मौके पर विधायक प्रतिनिधि हीरा सिंह चिराल, ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र रावत, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर टोलिया आदि मौजूद थे। संचालन लक्ष्मण सिंह, कैलाश कोरंगा, कमल थापा ने किया। सीएम के मुनस्यारी में होने की वजह से जिला स्तर के तमाम अधिकारी भी मुनस्यारी में ही मौजूद रहे।
विज्ञापन
मंच से हरीश धामी के पक्ष में माहौल बनाया
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने महोत्सव के मंच से हरीश धामी के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया। उन्होंने धामी के त्याग और समर्पण का जिक्र करते हुए कहा कि यदि वह मेरे लिए सीट नहीं छोड़ते तो वह सीमांत के लोगों के प्यार से वंचित हो जाते। अब लोगों को धामी के इस त्याग की भरपाई करनी होगी। हरीश धामी क्षेत्र की जनता की लगातार सेवा करते रहेंगे।
प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित
मुनस्यारी महोत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए। निबंध प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में विवेकानंद इंटर कॉलेज की रितु निखुर्पा, सीनियर वर्ग में इसी विद्यालय के राहुल लोहनी प्रथम स्थान पर रहे। चित्रकला जूनियर वर्ग में मारथोमा स्कूल के कवींद्र कुमार और सीनियर वर्ग में जीआईसी के दीपक कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया। सामान्य ज्ञान में कवींद्र कोरंगा पहले स्थान पर रहे।