फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Munsiyari's remote village of Patalthod illuminated by solar energy for the first time

Pithoragarh News: सौर ऊर्जा से पहली बार जगमगाया मुनस्यारी का दूरस्थ गांव पातलथौड़

Thu, 09 Jul 2026 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 09 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Munsiyari's remote village of Patalthod illuminated by solar energy for the first time
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी विकासखंड के सबसे दूरस्थ और दुर्गम माइग्रेशन गांव का सालों पुराना अंधेरा आखिरकार छंट गया है।
विज्ञापन

यह सीमांत गांव अब सोलर लाइट की रोशनी से जगमगा उठा है। बिजली पहुंचने से जहां एक ओर ग्रामीणों के जीवन में नया उजाला आया है, वहीं दूसरी ओर रात के समय जंगलों से आने वाले हिंसक वन्य जीवों का खतरा भी अब कम हो जाएगा। मुनस्यारी विकासखंड के दूरस्थ गांव पातलथौड़ के ग्रामीण हर साल मवेशियों के साथ छह महीने तक निवास करते हैं। जाड़ों में ग्रामीण गांव छोड़कर निचले इलाकों में माइग्रेशन करते हैं।

गांव में रोशनी की कोई व्यवस्था न होने से ग्रामीण परेशान थे। उन्हें मोमबत्ती के सहारे घरों को रोशन करना पड़ रहा था।
वहीं अंधकार में वन्य जीवों का खतरा भी बना हुआ था। अब ग्रामीणों की यह समस्या दूर हुई है। विकास विभाग की तरफ से गांव को सोलर लाइट से रोशन किया गया है।
सीडीओ डॉ. दीपक सैनी ने कहा कि गांव में 10 से अधिक सोलर लाइट स्थापित की गई हैं। वहीं जिला पंचायत सदस्य भावना दानू ने इस अनुरोध को स्वीकारने के लिए सीडीओ का आभार जताया है। सोलर से गांव रोशन होने से ग्रामीणों में भी खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed