फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Munsiyari will be rejuvenated with Rs 2.31 crore

Pithoragarh News: 2.31 करोड़ से होगा मुनस्यारी का कायाकल्प

Tue, 09 Jan 2024 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 09 Jan 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Munsiyari will be rejuvenated with Rs 2.31 crore
दीपक कापड़ी
विज्ञापन

पिथौरागढ़। रूबन कलस्टर के तहत मुनस्यारी नगर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। नगर के मुख्य स्थानों पर सोलर लाइट लगाई जाएंगी। इसके अलावा मुख्य मार्गों पर इंटरलॉक टाइल्स और मुख्य बाजार में पेंटिंग का कार्य किया जाएगा।
मुनस्यारी नगर पर्यटन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। हर साल यहां बड़ी संख्या में देशी विदेशी पर्यटक घूमने आते हैं। यहां से बर्फ से लकदक चमकती प्रसिद्ध पंचाचूली की चोटियां, हंसलिंग, राजरंभा पर्वत का मनमोहक नजारा साफ दिखाई देता है। नगर को और अधिक सुंदर बनाने के लिए आरईएस को दो करोड़ 31 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है। इससे नगर में कूड़ेदान स्थापित करने के अलावा रास्तों पर इंटर लॉकिंग टाइल्स लगाई जाएंगी। मुख्य बाजार में पेंटिंग आदि का कार्य कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

मुनस्यारी के खलियाटॉप पहुंचते हैं पर्यटक
पिथौरागढ़। मुनस्यारी के खलियाटॉप में बड़ी संख्या में पर्यटक ट्रैकिंग के लिए जाते हैं। यहां सुंदर बुग्याल में पर्यटक बर्फ से चमचमाती चोटियों और सूर्योदय, सूर्यास्त के दर्शन करते हैं। इसके अलावा मुनस्यारी के धापा बैंड से पर्यटक मिलम ग्लेशियर के लिए भी ट्रैकिंग पर जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मुनस्यारी नगर के सौंदर्यीकरण और लाइटिंग के लिए धन मिल गया है। नगर को और अधिक सुंदर बनाकर पर्यटकों को आकर्षित किया जाएगा। जल्द ही पर्यटन नगरी नये कलेवर में नजर आएगी। - आरपी सती, एई, आरईएस इलेक्ट्रिकल, डीडीहाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed