{"_id":"5f4be7328ebc3e3d1850ccea","slug":"munsari-s-rajma-will-get-market-pithoragarh-news-hld39518482","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट के तहत मुनस्यारी राजमा को प्रस्तावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट के तहत मुनस्यारी राजमा को प्रस्तावित
जिला सभागार में डीएम ने निगरानी समिति के साथ बैठक की।
- फोटो : PITHORAGARH
Link Copied
पिथौरागढ़। राज्य सरकार ने वन डिस्ट्रिक, वन प्रोडक्ट के तहत मुनस्यारी के राजमा को प्रस्तावित किया है। मड़वे के उत्पादन और विपणन योग्य उत्पाद की मात्रा को देखते हुए राजमा के साथ ही मड़ुवे का भी कृषक उत्पाद संगठन (एफपीओ) गठित किया जाएगा। यह बात कृषि अवसंरचना वित्तीय सुविधा के संचालन को लेकर डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में हुई निगरानी समिति की बैठक में कही गई।
विज्ञापन
बैठक में नाबार्ड के जिला प्रबंधक ने एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने एक लाख करोड़ रुपये का कृषि अवसंरचना निधि घोषित की है, जिसमें उत्तराखंड के लिए 785 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। निधि के तहत कृषि उत्पादकों के भंडारण एवं प्रसंस्करण के लिए आवश्यक अवसंरचना बनाने के लिए लिए जाने वाले ऋण में तीन प्रतिशत की ब्याज सब्सिडी देने का प्रावधान है। दो करोड़ रुपये तक के ऋण पर सात साल की अवधि तक ब्याज सब्सिडी देय होगी। प्राथमिक समितियां, एफपीओ स्वयं सहायता समूह बहुउद्देशीय सहकारिता समितियां, एग्रीस्टार्टअप आदि इस ऋण को ले सकते हैं। प्रत्येक विकासखंड में एक-एक प्राथमिक सहकारी समिति का चयन कर ऋण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। बैठक में सीडीओ डॉ. सौरभ गहरवार, डीडीएम नाबार्ड अमित पांडेय, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी, डिप्टी सीवीओ डॉ. पंकज जोशी, एआर कोऑपरेटिव मनोज पुनेठा, वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक आईएलएसपी कुलदीप बिष्ट, लीड बैंक प्रबंधक अमर सिंह ग्वाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।