{"_id":"573df2c94f1c1b9857ac74a3","slug":"municipal-financial-year-nine-million-income-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्तीय वर्ष में नौ करोड़ की आय करेगी पालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित्तीय वर्ष में नौ करोड़ की आय करेगी पालिका
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
Updated Thu, 19 May 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
नगरपालिका परिषद की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरपालिका परिषद वर्तमान वित्तीय वर्ष में विभिन्न स्रोतों से करीब नौ करोड़ रुपये की आमदनी करेगी। बृहस्पतिवार को हुई बैठक में वर्तमान वित्तीय वर्ष के बजट को मंजूरी दी गई। पालिका भवन कर, अपनी दुकानों, तहबाजारी के माध्यम से आय बढ़ाएगी।
विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष दशरथी खैर के अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिशासी अधिकारी डीके तिवारी ने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में नगरपालिका विभिन्न स्रोतों से करीब नौ करोड़ रुपये की आय करेगी। बैठक में सभासदों के प्रस्ताव के अनुसार नेपाल रोड पर बने कच्चे फड़ों पर दुकान चला रहे दुकानदारों को ही देने का निर्णय लिया गया। ग्वाल गांव में प्रशिक्षण भवन बनाने, प्रवेश द्वार के पास में सब्जी बाजार बनाने, आवारा पशुओं के लिए गौशाला बनवाने, ग्वाल गांव में स्ट्रीट लाइट लगाने सहित कई प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन
बैठक में उत्तराखंड जनजाति परिषद के उपाध्यक्ष कैलाश रावत, सभासद नृप सिंह गर्ब्याल, राजेंद्र गर्ब्याल, अरविंद वाल्मीकि, रजनी ग्वाल, राधा मर्तोलिया, मालती देवी, इरशाद अहमद, नंदा बिष्ट, दीपिका कोरंगा, मंजु कुटियाल, अशोक गुंज्याल, मोहन कुंवर, नवीन खर्कवाल, ललित मोहन, राकेश दयाल, भूरे सिंह आदि थे।
विज्ञापन