फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Municipal Corporation to build second pink toilet in Pithoragarh city

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ शहर में नगर निगम बनाएगा दूसरा पिंक टॉयलेट

Fri, 04 Sep 2026 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 04 Sep 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation to build second pink toilet in Pithoragarh city
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ शहर में टॉयलेट की समस्या का समाधान करने के लिए आखिरकार नगर निगम हरकत में आ गया है। अमर उजाला ने महिलाओं की इस समस्या को बीते एक सितंबर को पिथौरागढ़ नगर में सिर्फ एक पिंक टॉयलेट शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद अब शहर में दूसरा आधुनिक पिंक टॉयलेट बनाए जाने का रास्ता साफ हो गया है जिसके लिए निगम ने प्रस्ताव तैयार कर जमीन भी चिह्नित कर ली है।
विज्ञापन


यहां 50 हजार से अधिक महिला आबादी और रोजाना बाहर से आने वाली करीब आठ हजार महिलाओं के लिए वर्तमान में 13 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में केवल एक ही पिंक टॉयलेट उपलब्ध था। अब 80 लाख रुपये से अधिक की लागत से बनने वाले इस आधुनिक पिंक टॉयलेट में महिलाओं के लिए विशेष रूप से फीडिंग सेंटर की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


बदहाल महिला शौचालय भी होंगे चकाचक

नगर के भीतर देवसिंह मैदान, चंद्रभागा, गांधी मार्ग, रोडवेज स्टेशन, केमू स्टेशन आदि स्थानों पर करीब 10 से अधिक सार्वजनिक शौचालय बनाए गए हैं। सभी जगह महिला और पुरुष शौचालय अटैच हैं। अधिकतर शौचालयों में पानी की व्यवस्था न होने से ये गंदगी से पटे हैं। ऐसे में महिलाओं के लिए इनका उपयोग करना मुश्किल हो रहा है। नगर निगम पिंक टॉयलेट बनाने के साथ ही बदहाल पड़े अन्य शौचालयों का भी कायाकल्प करेगा। इनमें पानी और सफाई की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


.........

नगर में दूसरा पिंक टॉयलेट बनाने के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। प्रस्ताव तैयार हो चुका है। जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। अन्य शौचालयों में भी पानी और सफाई का विशेष ध्यान रखकर उन्हें उपयोग के लायक बनाया जाएगा।
-राजदेव जायसी, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed