फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   munasyaaree sahit any oonchaee vaale ilaakon mein chal rahee sheet lahar

आसमान में बादल छाने से बढ़ी पिथौरागढ़ में ठिठुरन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
munasyaaree sahit any oonchaee vaale ilaakon mein chal rahee sheet lahar
तेजम में अलाव तापते लोग। - फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी सहित अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में चल रही शीत लहर
विज्ञापन

पिथौरागढ़/चंपावत। पिथौरागढ़ और चंपावत जिले में सुबह बादल छाने ठिठुरन बढ़ गई है। लोगों को ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। मुनस्यारी और धारचूला के ऊंचाई वाले इलाकों में दिन में भी शीत लहर चल रही है। चंपावत के नरसिंहडांडा के दो तालाबों में पानी के जमने से मछली बीज (एकदम छोटी मछली) को नुकसान पहुंचा है।
लोहाघाट क्षेत्र में पाला गिरने से रात और सुबह के वक्त नलों का पानी जम रहा है। कुछ जगह पाइप लाइनें फट गई हैं। पिथौरागढ़ में अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम 7.2 डिग्री सेल्सियस और चंपावत में अधिकतम 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्र में रविवार सुबह घने बादल छाए रहे, जिससे मौसम काफी ठंडा रहा। निचले इलाकों में भी बादल छाए रहने से सुबह के समय धूप के दर्शन नहीं हुए। लगभग दस बजे मौसम साफ होने के बाद धूप निकली। अभी प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। व्यापारी अपने संसाधनों से अलाव जलाकर ठंड से बचाव कर रहे हैं। मुनस्यारी, नाचनी, तेजम, मदकोट आदि कस्बों में भी अलाव की कोई व्यवस्था नहीं है। जिलाधिकारी डॉ.विजय कुमार जोगदंडे ने सार्वजनिक स्थलों में अलाव जलाने की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंपावत के नरसिंहडांडा के दो तालाबों में पानी के जमने से मछली बीज (एकदम छोटी मछली) को नुकसान पहुंचा है। मत्स्य निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि ठंड से करीब दो हजार मछली बीज की मौत हो गई है। पानी के जमने से तालाब की निचल सतह तक ऑक्सीजन नहीं पहुंचने से मछली बीज को नुकसान पहुंचा है।

इधर, लोहाघाट क्षेत्र में पाला पड़ने के साथ रात और सुबह के वक्त नलों का पानी भी जाम हो जा रहा है। कुछ जगह पाइप लाइनें फट गई हैं। प्रशासन नगर में शाम और रात के समय चार जगहों पर अलाव जला रहा है, लेकिन सुबह के वक्त व्यवस्था न होने से राहगीर, यात्री, दुकानदार और मजदूर ठंड से ठिठुरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed