फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Munasariya damaged several times due to debris

मुनस्यारी सड़क मलबा गिरने से कई बार हुई बंद

Tue, 17 Jul 2018 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी/नाचनी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी/नाचनी Updated Tue, 17 Jul 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
Munasariya damaged several times due to debris
रातीगाड़ में बंद सड़क को खोलता डोजर - फोटो : अमर उजाला

मुनस्यारी-थल मोटर मार्ग मंगलवार को कई बार बाधित हुआ। जौलजीबी-मुनस्यारी मार्ग कई स्थानों में बंद है। मुनस्यारी-थल मोटर मार्ग बनिक में 13 घंटे बाद खुला। सड़क खोलने के दौरान पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से जेसीबी ऑपरेटर को हल्की चोटें आई। 

विज्ञापन


थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे बोल्डर और मलबा गिरने के कारण बंद हो गई थी। मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे सड़क में यातायात बहाल हुआ। लोनिवि के जेसीबी ऑपरेटर लक्ष्मण सिंह सयाला नेजान जोखिम में डालकर सड़क खोलने का काम किया। एक बार पहाड़ी से गिरे बोल्डर से बचने के लिए उन्हें जेसीबी छोड़कर भागना पड़ा।
विज्ञापन


भागते समय वह चोटिल हो गए। चोट लगने के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और सड़क खोलने में लगे रहे।  रातभर से बंद रातीगाड़ सड़क मंगलवार सुबह लगभग 8 बजे खुली थोड़ी देर बाद फिर बंद हो गई। 11.30 बजे सड़क में यातायात बहाल हुआ। पहाड़ी से लगातार मलबा गिर रहा है। पैदल चलना भी खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रातीगाड़ पर दो कांस्टेबल तैनात किए 
प्रशासन ने रातीगाड़ पर दो पुलिस कांस्टेबल तैनात किए हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति लगातार हो रही स्लाइडिंग के बीच पैदल आवागमन न कर सके। जौलजीबी-मदकोट-मुनस्यारी सड़क घिंघरानी और दरकोट के पास भी खतरनाक बनी हुई है। सड़क में भारी मात्रा में बोल्डर गिरे हैं। लोग जान जोखिम में डालकर पैदल आवागमन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed