{"_id":"58af10024f1c1b701cb24012","slug":"multi-story-parking-protest-subsides-player","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्टी स्टोरी पार्किंग के विरोध में उतरे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मल्टी स्टोरी पार्किंग के विरोध में उतरे खिलाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 23 Feb 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में मल्टी स्टोरी पार्किंग का विरोध करते खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
देवसिंह मैदान के पास बन रही मल्टी स्टोरी पार्किंग का खिलाड़ियों ने विरोध शुरू कर दिया है। कहा कि पार्किंग का निर्माण करने से पहले नगरपालिका और जिला प्रशासन ने यह वादा किया था कि पहले मैदान की लंबाई और चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। खिलाड़ियों के बैठने के लिए सीढ़ियों का निर्माण किया जाएगा, लेकिन पार्किंग का निर्माण शुरू हो चुका है और मैदान की इन जरूरतों को पूरा नहीं किया गया है। बृहस्पतिवार को कई खिलाड़ियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। डीएम डा. रंजीत सिन्हा ने कहा कि इस मामले में दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराई जाएगी और समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन
खिलाड़ियों ने मांग की कि यदि देवसिंह मैदान की सुविधाओं का विस्तार नहीं किया गया तो पार्किंग का निर्माण कार्य रोक दिया जाए। डीएम से आग्रह किया गया कि वह खुद पार्किंग निर्माण का निरीक्षण करें। यदि उनको लगता है कि सारे काम नियम के अनुसार हो रहे हैं तो खिलाड़ी विरोध नहीं करेंगे और पार्किंग निर्माण में सहयोग करेंगे। डीएम से मिलने वालों में खिलाड़ी भगवान सिंह बसेड़ा, शमशेर महर, मनोज पुनेठा, अशोक पुनेड़ा, जितेंद्र माहरा, राजेंद्र रावत, महेंद्र लुंठी आदि थे।
विज्ञापन