फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Muharram mourning observed by the Anjuman Heydari

मुहर्रम पर अंजुमने हैदरी ने मनाया मातम

Wed, 12 Oct 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 12 Oct 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
Muharram mourning observed by the Anjuman Heydari
मुहर्रम पर मातम मनाते शिया संप्रदाय के लोग - फोटो : अमर उजाला

मुहर्रम पर अंजुमने हैदरी संस्था ने घंटाकरण चौराहे पर मातम मनाया। करीब एक घंटे तक नौजवानों ने ब्लेड और जंजीरों से खुद को लहूलुहान कर दिया। बुधवार सुबह अंजुमने हैदरी के सदस्य खड़कोट स्थित इमामबाड़े में एकत्र हुए। वहां से नौता पढ़ते हुए घंटाकरण में लियाकत खान के आवास तक गए। बाद में जुलूस घंटाकरण चौराहा पहुंचा। वहां पर रौंगटे खड़े करने वाला मातम हुआ।

विज्ञापन


शिया संप्रदाय के लोग मुहर्रम पर मातम मनाते हैं। बाद में जुलूस खड़कोट स्थित इमामबाड़े पहुंचा। वहां पर मौलाना सालिम हसनैन नकवी ने संस्था को खिताब दिया। बाद में देश में अमन और खुशहाली की कामना की गई। मातमी जुलूस में यूसुफ खान, इब्राहिम खान, याकूब खान, गुलाम हुसैन, रजब अली आदि ने व्यवस्था देखी। शांति व्यवस्था के लिए कोतवाल ध्यान सिंह के नेतृत्व में पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन


सुन्नी संप्रदाय ने ताजिए घुमाए
मुहर्रम पर सुन्नी संप्रदाय के लोगों ने नगर में ताजिए घुमाए। शाम के समय ताजिए इमामबाड़े से लाकर नया बाजार, बस स्टेशन होते हुए नगर के अन्य हिस्सों में घुमाए। इस दौरान जगह-जगह सबील का आयोजन हुआ और ताजिएदारों को चाय, पानी, शर्बत पिलाया गया। ताजिएदारों के भोजन की भी व्यवस्था की गई। इमाम हसन हुसैन की याद में यह ताजिए रात में कर्बला में दफना दिए गए। इस दौरान भारी संख्या में लोग शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed