फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Mud cast instead of sand, cement too low

रेत की जगह मिट्टी डाली, सीमेंट भी कम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Mud cast instead of sand, cement too low
क्रश वैरियर में रेता के स्थान पर लगाई जा रही है मिट्टी। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
कनालीछीना/पिथौरागढ़। वाहनों की सुरक्षा के लिए सड़क के किनारे लगाए जा रहे क्रश बैरियरों के निर्माण में सीमा सड़क संगठन घोर अनियमितता कर रहा है। क्रश बैरियरों के निर्माण में रेता की जगह मिट्टी का प्रयोग किया जा रहा है। नाममात्र सीमेंट डाला जा रहा है। खुले आम हो रही इस धांधली पर सरकारी तंत्र की नजर नहीं पड़ रही है।
विज्ञापन

इन दिनों सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत पिथौरागढ़-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग में कनालीछीना के पास सड़क में क्रश बैरियर लगाए जा रहे हैं, ताकि वाहन दुर्घटनाओं को रोका जा सके, नुकसान कम किया जा सके लेकिन निर्माण में जिस तरह की धांधली की जा रही है, उससे क्रश बैरियर ही सुरक्षित नहीं रह पाएंगे, वह औरों की जान क्या बचाएंगे? क्रश बैरियरों के निर्माण में रेता के स्थान पर मिट्टी का प्रयोग किया जा रहा है। स्थल पर हर जगह लगे मिट्टी के ढेर इसकी तस्दीक कर रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को अमर उजाला ने क्रश बैरियरों का जायजा लिया। कनालीछीना के पास दुर्घटना के लिहाज से संवेदनशील स्थान पर क्रश बैरियर का निर्माण चल रहा था। क्रश बैरियर को गाड़ने के लिए रेता के स्थान पर नाममात्र के सीमेंट में मिट्टी मिलाई जा रही थी। कांग्रेस प्रदेश कार्य समिति के सदस्य हीरा सिंह चिराल ने कहा कि उन्होेंने अपनी आंखों से इस धांधली को देखा है। लोगों की जान से जुड़े इस मामले में कोई विभाग ऐसी धांधली खुलेआम कैसे कर सकता है। क्या सीमा सड़क संगठन पर किसी का कोई नियंत्रण नहीं है। उन्होंने प्रकरण की जांच कर धांधली के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। कहा है कि प्रकरण में कार्रवाई नहीं होती है तो कांग्रेस आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट : प्रकरण की जांच की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। यदि रेता की जगह मिट्टी मिलाने की पुष्टि होती है तो संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। - प्रदीप कुमार कमांडिंग आफीसर सीमा सड़क संगठन

-
कोट : यदि क्रश बैरियर निर्माण में रेता के स्थान पर मिट्टी मिलाई जा रही है तो यह घोर लापरवाही है। क्रश बैरियर निर्माण की तकनीकी जांच के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। घपलेबाजी की पुष्टि होने पर क्रश बैरियर तोड़कर दोबारा बनवाए जाएंगे। - केएन गोस्वामी उपजिलाधिकारी डीडीहाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed