फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   MP's sister-in-law accuses neighbors of harassment

सांसद की शिक्षिका साली ने पड़ोसियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
MP's sister-in-law accuses neighbors of harassment
क्षेत्रीय सांसद अजय टम्टा की शिक्षिका साली ने पड़ोसियों पर उत्पीड़न और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ एससीएसटी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, दूसरे पक्ष ने भी मारपीट और गाली गलौज की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

न्यू बजेटी निवासी शिक्षिका पूनम पत्नी रवींद्र प्रसाद ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक को दी तहरीर में कहा कि वह अपने खेतों में भवन निर्माण करा रही हैं। आरोप है कि निर्माण स्थल के समीप रहने वाले कुछ लोग उनके और उनके परिवारजनों के साथ गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि दबंग और राजनीतिक पहुंच रखने वाले लोग पिछले छह माह से उन्हें खेतों में काम नहीं करने दे रहे हैं। भवन निर्माण में लगे मजदूरों को भी भगाया जा रहा है। उन्होंने लोगों पर चहारदीवारी के अंदर आकर निर्माण सामग्री उठा ले जाने का भी आरोप लगाया। शिक्षिका पूनम के अनुसार उनके साथ जातिसूचक और अभद्र शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने पांच लोगों सहित उनके एक नेपाली नौकर से जान का खतरा बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने बंशीलाल, प्यारेलाल, हितेश, पवन, उमा और नौकर राजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पिथौरागढ़ थाना कोतवाली के एसएसआई कृष्ण चंद्र आर्य ने बताया कि बजेटी निवासी महिला की तहरीर पर एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उधर, दूसरे पक्ष ने भी पूनम, रवींद्र प्रसाद, हिमांशु और बसंती देवी के खिलाफ मारपीट और गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed