फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Movement of vehicles stalled for thirty-five hours due to traffic jam in Ganai

गणाई में जाम के चलते पौन घंटे ठप रही वाहनों का आवाजाही

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Movement of vehicles stalled for thirty-five hours due to traffic jam in Ganai
गणाईगंगोली में सुबह से ही लगा गाड़ियों का जाम। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़ शहर में जाम की समस्या से निजात नहीं मिल रही है। बुधवार को भी नगर के तमाम रूटों में जाम की समस्या बनी रही। नगरपालिका तिराहा, लिंक रोड और टकाना रूटों में दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। उधर गणाईगंगोली में पौन घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। सड़कों के किनारे वाहनों के पार्क रहने के कारण जाम की समस्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

गणाईगंगोली के गोनियागाड़ में बुधवार को 11.30 बजे से 12.45 बजे तक लंबा जाम लगा। इसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस समस्या को देखते हुए बेड़ीनाग थाने से पूर्व में दो पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी, लेकिन विगत दो माह से यहां पर कोई पुलिस कर्मी नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

इससे जाम की समस्या बढ़ने लगी है। व्यापार संघ अध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय ने पुलिस प्रशासन से शीघ्र गणाई में यातायात नियंत्रण के लिए जवानों की तैनाती करने की मांग की है। मुनस्यारी, धारचूला आदि क्षेत्रों से हल्द्वानी जाने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed