फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Mouth count season one will start for the first time in the district

Pithoragarh News: जिले में पहली बार मौथ काउंट सीजन एक की होगी शुरुआत

Mon, 17 Jul 2023 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 17 Jul 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Mouth count season one will start for the first time in the district
टसर सिल्क मौथ। संवाद
पिथौरागढ़। जिले में पहली बार नेशनल मौथ (कीट) सीजन काउंट सीजन एक की शुरुआत की जाएगी। विंग्स फाउंडेशन अब जिले में मिलने वाले कीट का पता लगाएगी।
विज्ञापन

जुलाई के अंतिम सप्ताह में नेशनल मौथ सप्ताह मनाया जाता है। मौथ के संसार से लोग पूरी तरह अनजान हैं। लोग अक्सर इन्हें तितली ही समझ बैठते हैं, लेकिन इनका महत्व भी तितलियों की ही तरह है। विंग्स फाउंडेशन के निदेशक जगदीश भट्ट ने कहा कि जिले में पहली बार नेशनल मौथ काउंट सीजन वन की शुरुआत की जाएगी। वन विभाग के सहयोग से स्कूलों में मौथ के बारे में बच्चों को जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को मौथ के बारे में जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जैव विविधता में विभिन्न प्रकार की मौथ का अपना अलग महत्व है। एटलस, टसर सिल्क, गोल्डन, सैटर्निया शिमला आदि मौथ मिलते हैं। इनके संसार को खोजकर लोगों को इनका महत्व बताया जाएगा। नेशनल मौथ सप्ताह 22 से 30 जुलाई तक मनाया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed