फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Mountain biking trail now turn to locals

माउंटेन ट्रेल बाइकिंग में अब स्थानीय लोगों की बारी

Fri, 25 Sep 2015 06:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 25 Sep 2015 06:30 PM IST
विज्ञापन
Mountain biking trail now turn to locals

माउंटेन ट्रेल बाइकिंग में कई पगडंडियों का सर्वे करने के बाद अब विदेशी प्रशिक्षक स्थानीय युवाओं के लिए मजदूरों की मदद से आसान ट्रैक तैयार करवाने के काम में जुट गए हैं। शनिवार से इन आसान ट्रैकों में स्थानीय युवा भी साइकिल चलाने का अभ्यास करेंगे। शुक्रवार को मुनस्यारी हेलीपैड से डांडाधार तक करीब तीन किलोमीटर के नए ट्रैक का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसे इतना सरल बनाया जा रहा है कि स्थानीय युवा इसमें आसानी से साइकिल चला सकें। इसके अलावा डांडाधार से आगे आईटीबीपी के कैंप तक भी नया ट्रैक बनाया जाएगा।

विज्ञापन

विदेशी प्रशिक्षकों का कहना है कि मुनस्यारी एवं आसपास के इलाकों में माउंटेन बाइकिंग की अपार संभावना है। अभी चूंकि स्थानीय लोग इसमें प्रशिक्षित नहीं हैं। इसलिए उनको आसान ट्रैक में साइकिल चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। विदेशी प्रशिक्षक मुनस्यारी के कुदरती सौंदर्य और यहां के प्राकृतिक रूप से बने ट्रैक से बहुत ज्यादा प्रभावित हैं। उनका कहना है कि मुनस्यारी को माउंटेन ट्रेल बाइकिंग का केंद्र बनाया जाएगा। प्रशिक्षक दो दिन तक स्थानीय युवाओं को भी माउंटेन ट्रेल बाइकिंग का कौशल समझाएंगे। कई युवा इस साहसिक अभियान में शामिल होने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


मिलम का दौरा करेंगे विदेशी प्रशिक्षक
विदेशी प्रशिक्षकों का दल प्रसिद्ध मिलम ग्लेशियर का दौरा करेगा। उनके लिए हेलीकाप्टर की व्यवस्था की जा रही है। विधायक प्रतिनिधि हीरा सिंह चिराल ने बताया कि मिलम में इस समय सिर्फ सर्वे होगा। वहां पर साइकिलिंग की संभावना टटोली जाएगी। अगले चरण में मिलम में भी माउंटेन ट्रेल बाइकिंग कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed