Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Motor bridge will be built on Saryu river at a cost of 15.24 crores

Pithoragarh News: सरयू नदी पर 15.24 करोड़ की लागत से बनेगा मोटर पुल

Mon, 29 May 2023 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 29 May 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Motor bridge will be built on Saryu river at a cost of 15.24 crores
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। बनकोट बटगेरी सप्तेश्वर मोटर मार्ग पर सरयू नदी पर 105 मीटर स्पान पुल के लिए 15.24 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इस पुल का निर्माण होने के बाद बनकोट से बागेश्वर की दूरी मात्र 20 किलोमीटर रह जाएगी।
विज्ञापन

गणाई गंगोली के बनकोट क्षेत्र से बागेश्वर के लिए वर्षों पूर्व सड़क कट चुकी थी। सरयू नदी में पुल नहीं होने से पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के बीच यातायात शुरू नहीं हो पा रहा था। इसके चलते लोगों को बेड़ीनाग से होते हुए बागेश्वर के लिए आवाजाही करनी पड़ रही है। इसके लिए 95 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। ऐसे में चार घंटे से अधिक का समय लग जाता है। पूर्व विधायक और प्रदेश मंत्री मीना गंगोला के प्रयासों से अब सरयू नदी पर पुल की स्वीकृति मिल गई है। इस पुल के बनने से यह दूरी 20 किलोमीटर रह जाएगी।
विज्ञापन

पुल के लिए शासन से धनराशि स्वीकृत होने पर लोगों में खुशी का माहौल है। अभिनेष बनकोटी, रविंद्र बनकोटी, राजा बनकोटी, दिनेश बनकोटी, सूरज बनकोटी, विरेंद्र मेहता, विक्रम मेहता, घनश्याम मेहता, शिवनाथ बनकोटी, चंचल बनकोटी, नीरज डीसीला आदि ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed