{"_id":"58823b604f1c1bd810efe3de","slug":"mostamanu-procession-organized-by","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोस्टामानू तक पदयात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोस्टामानू तक पदयात्रा निकाली
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 20 Jan 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में मतदाता जागरूकता अभियान के दौरान रंगोली बनाती बालिकाएं
- फोटो : अमर उजाला
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत नगर के रामलीला मैदान सदर में अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला मुख्यालय से मोस्टामानू तक पैदल यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
रामलीला मैदान में उप जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष कुमार चौहान ने मतदाताओं से अपील की कि वह 15 फरवरी को होने वाले मतदान में बढ़-चढ़ कर भागीदारी करें। अपर जिलाधिकारी मोहम्मद नासिर ने मतदाता के अधिकार के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई गई। मतदाता जागरूकता से संबंधित स्लोगन लिखे गए और रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
वी वायरस ग्रुप के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मतदान का महत्व समझाया। कार्यक्रम में प्रेक्षक हिमानी शरद, नोडल अधिकारी मतदान कार्मिक गोपाल गिरी आदि मौजूद थे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी चौहान के नेतृत्व में जिला मुख्यालय से मोस्टामानू मंदिर तक पैदल यात्रा का आयोजन किया गया। मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
जागरूकता रैली निकाली
गंगोलीहाट। बाल विकास परियोजना के वोट कौतिक कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व एसडीएम वैभव गुप्ता ने किया। जीआईसी मैदान में लोगों को वोटिंग मशीन के बारे में जानकारी दी गई। बाल विकास परियोजनाधिकारी हेमा कुंवर ने महिला मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी नवीन उपाध्याय, हरिप्रिया पंत, शारदा धामी आदि मौजूद थे।