{"_id":"5776a6f24f1c1b797179b435","slug":"most-parts-of-the-district-power-supply-halt","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के अधिकांश हिस्सों की बिजली सप्लाई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के अधिकांश हिस्सों की बिजली सप्लाई ठप
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 01 Jul 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
बिजली सप्लाई ठप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार रात हुई भारी बारिश से जिले के डीडीहाट, अस्कोट, थल, मुवानी, मुनस्यारी की बिजली सप्लाई ठप हो गई है। थल से मुनस्यारी को जोड़ने वाली बिजली की लाइन में पांच स्थानों पर पोल टूटकर गिर गए हैं। पिथौरागढ़ से डीडीहाट और धारचूला को जाने वाली लाइन में भी जगह-जगह खराबी आ गई है। विद्युत विभाग अब तक यह पता भी नहीं लगा पाया है कि लाइन कितने स्थानों पर टूटी है। ऐसे में बिजली सप्लाई बहाल होने में लंबा समय लग सकता है।
विज्ञापन
विद्युत विभाग धारचूला के अधिशासी अभियंता सीएस बसनेत ने बताया कि लाइन की मरम्मत के लिए सभी स्थानों पर टीम भेज दी गई है। अब तक कई जगह फाल्ट नहीं मिले हैं। इसके अलावा टूटे पोलों की मरम्मत में भी समय लगेगा। बारिश के पहले झटके में ही विद्युत विभाग का सिस्टम पूरी तरह फेल हो चुका है।
विज्ञापन
तालेश्वर बिजली परियोजना का पोल टूटा
झूलाघाट। तालेश्वर लघु जल बिजली परियोजना से बिजली सप्लाई करने के लिए लगाया गया एक पोल पहाड़ से गिरे बड़े पत्थर से टूट गया है। इस कारण गिठीगाड़ा और झूलाघाट कस्बे के 50 फीसदी हिस्से की बिजली सप्लाई ठप हो गई है। टूटे पोल की मरम्मत में अभी लंबा समय लगेगा।
विज्ञापन
बीएसएनएल और आइडिया की सेवा ठप
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में बीएसएनएल की सेवाएं बृहस्पतिवार दोपहर बाद से शुक्रवार सुबह तक ठप रही। इस दौरान इंटरनेट, ब्राडबैंड और एसटीडी सेवाएं भी नहीं चली। आइडिया की सेवा ने काम करना बंद कर दिया। डीडीहाट, अस्कोट, सिंगाली, भागीचौरा क्षेत्र में संचार का कोई भी नेटवर्क काम नहीं कर रहा है। इस कारण सूचनाओं के आदान-प्रदान में भारी परेशानी हो रही है।