फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   More Vehicles For Election in Pithauragarh

विधानसभा चुनाव 2022 संपन्न कराने के लिए 785 वाहन लगाए जाएंगे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
More Vehicles For Election in Pithauragarh
More Vehicles For Election in Pithauragarh
पिथौरागढ़। विधानसभा चुनाव 2022 संपन्न कराने के लिए पिथौरागढ़ में 785 वाहन लगाए जाएंगे। चुनाव को संपन्न कराने के लिए 11 बसों और 29 जीपों को रिजर्व में रखा गया है। इसमें सबसे अधिक वाहन धारचूला विधानसभा क्षेत्र में चुनाव संपन्न कराने के लिए किए अधिग्रहीत किए गए हैं।
विज्ञापन

धारचूला में पोलिंग पार्टियों के लिए 122, डीडीहाट के लिए 115, पिथौरागढ़ के लिए 97 और गंगोलीहाट विस क्षेत्र के लिए 94 वाहनों का अधिग्रहण किया गया है।
विधानसभा चुनाव कराने के लिए धारचूला में 42 सीटर की सात बसें लगाई जाएंगी। 32 सीटर और 28 सीटर की छह बसें लगाई जाएंगी। यहां चुनाव के लिए 100 जीप लगाई जाएंगी। यहां के लिए दो बसें और सात जीपें रखी जा रही हैं।
विज्ञापन

डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के लिए 32 सीटर की 18 बसें और 87 जीप लगाई जाएंगी। यहां के लिए दो बसें और आठ जीप रिजर्व में रखी गई हैं। पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए 42 सीटर 12 बसें, 32सीटर की नौ बसें और 28सीटर चार बसें अधिग्रहीत हैं। यहां के लिए 58 जीपें भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस क्षेत्र के लिए चार बसें और 10 जीपें रिजर्व में रखी गई हैं। गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र के लिए 42 सीटर की 21 बसें, 32 सीटर 10 बसें और 28 सीटर की दो बसें और 54 जीप लगाई जाएंगी। यहां के लिए तीन बसें रिजर्व और चार बसें रिजर्व में रखी गई हैं।

इस प्रकार होगा अधिकृत वाहनों का प्रयोग
पिथौरागढ़। पुलिस व्यवस्था के लिए 60 जीप, 30 बसें और पांच ट्रक लगाए जाएंगे। पेट्रोलिंग और वीडियोग्राफी और उड़नदस्ते के लिए 39 बसें, प्रेक्षक और एलओ के लिए नौ बसें, जोनल मजिस्ट्रेट के लिए 18, सेक्टर मजिस्ट्रेट के लिए 122, नोडल प्रभारी सहायक प्रभारी के लिए 60, निर्वाचन व्यवस्था के लिए 20 और पोस्टल बैलेट के लिए 129 वाहनों का प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed